2009-01-22 15:13:43

विश्व के सबसे बड़े विज्ञान शिक्षा पार्क का दौरा

दक्षिण चीन के क्वांगतुंग प्रांत में हाल ही में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे विशाल, क्रियाशीलता में सबसे संपूर्ण एक विज्ञान शिक्षा पार्क यानी क्वांगतुंग विज्ञान केन्द्र की स्थापना हुई है। स्थानीय सरकार द्वारा अनुमोदित एक अरब 90 करोड़ य्वान से निर्मित इस बृहद सार्वजनिक कल्याण विज्ञान शिक्षा केन्द्र में बड़े जत्थे की नवीन तकनीकों व नवीन उत्पादों को समूह रूप से इकटठा कर दर्शाया गया हैं, लोगों को मानों लगता है कि उनके आगे एक नवीन विज्ञान संसार सा है। आज के इस कार्यक्रम में हम आप को इस विज्ञान शिक्षा पार्क का दौरान कराएगें।

450 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थित क्वांगतुंग विज्ञान शिक्षा केन्द्र बाहर से देखने में एक खिलता हुआ कमल का फूल जैसा लगता है। वर्तमान इस केन्द्र के बाल उद्यान, डिजीटल दुनिया व अंतरिक्ष में उड़ने का सपना आदि 8 मुख्य विषयों से संबंधित प्रदर्शनी हाल लोगों के लिए खोल दिए गए हैं, इन प्रदर्शनी हालों में कुल 400 से अधिक विज्ञान तकनीकी मुददे हैं, जिन्हे लोग खुद अपने आप नजदीकी से महसूस कर सकते हैं।

क्वांगतुंग प्रांत के उपगवर्नर सुंग हाए ने जानकारी देते हुए कहा कि क्वांगतुंग विज्ञान केन्द्र में प्रदर्शनी को समझानेवाले सेवकों की संख्या इतनी ज्यादा नहीं हैं, अधिकतर सेवक सहायक के रूप में लोगों को सेवा प्रदान करते हैं, अधिकांश लोग खुद अपनी आंखो से देखकर व हाथों से छूकर तकनीक के करिश्मे को महसूस करते हैं। इस तरह इस केन्द्र की सैर करने वालों को सच्चे मायने से बुद्धि व सृजन भावना को प्रेरित करने की ख्वाईश का अहसास होता है। उन्होने कहा(आवाज1) पूरा विज्ञान केन्द्र एक विशाल विज्ञान पार्क जैसा है, लोग इस बृहद पार्क में घूमते समय वैज्ञानिक ज्ञान-विचार व तरीके को हर जगह महसूस करते हैं, इस तरह लोगों को घूमने के साथ विज्ञान का आन्नद भी महसूस होता है।

हमारे संवाददाता ने देखा कि विज्ञान केन्द्र का बाल उद्यान प्रदर्शनी हाल 12 साल की उम्र से नीचे बच्चों के लिए विशेष तौर से डिजाइन किया गया है। बच्चे यहां पर खेलते समय अपने हाथों से जीवन से जुड़े विज्ञान को महसूस कर सकते हैं, बच्चों के दिल में प्राकृतिक दुनिया के प्रति भारी रूचि उजागर होती है। वांग चिन नाम की एक छोटी बालिका ने प्रदर्शनी में रखे शीशे रहस्मय महल पर गहरी रूचि दिखाते हुए हमारे संवाददाता को बताया (आवाज 2) शीशा रहस्मय महल बहुत मजेदार है, इस के अन्दर बहुत से शीशे हैं, बड़ा मजा आता है। किताबों में नहीं लिखी चीजें यहां पर सीखी जा सकती है।

विज्ञान केन्द्र के बाल उद्यान प्रदर्शनी हाल में परिवार सुरक्षा अभ्यास और मेरा घर व मेरी सोसाइटी आदि गतिविधियों में बच्चे विज्ञान जीवन व आदतों को आसानी से समझ सकते हैं और छुटपन से उनके मन में पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण विचारधारा की छाप लग जाती है। इस के अलावा, क्वांगतुंग विज्ञान केन्द्र ने अनेक खुले प्रयोगशालाओं का भी निर्माण किया है, इन में सौलर उर्जा बैटरी, रोबैट प्रयोगशाला जैसे दो प्रयोगशालाए स्थापित किए हैं। इन प्रयोगशालाओं में किशोर व किशोरियां अपने हाथों से मशीनरी आदमी के पुर्जों को अलग कर पूरे मशनीरी व्यक्ति की प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं, ताकि वह एकदम नजदीक से मशीनरी व्यक्ति के गठन होने की पूरी जानकारी पा सकें, इस दौरान रोबैट स्वर पहचान व्यवस्था व कृत्रिम बुद्धि आदि तकनीकों का भी इस्तेमाल किया गया है, जिन्हे नौजवान पीढ़ी बड़ी आसानी से विज्ञान तकनीक के करिश्मे को महसूस कर सकते हैं। सुश्री चांग अपनी पांच साल की बेटी को लिए विज्ञान केन्द्र का सैर कर रही हैं, उन्होने विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक साजसामानों व माडलों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा(आवाज 3) बहुत ही अच्छा है, मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा अच्छा है। कुछ अन्य विज्ञान केन्द्र छोटे बच्चों के लिए डिजाइन नहीं किए गए हैं, कुछ तो इतने जटिल हैं कि छोटे बच्चे बिल्कुल समझ नहीं पाते हैं। जबकि इस विज्ञान केन्द्र में मेरी छोटी बेटी हर चीज को समझ सकती हैं और अपने हाथों से उन्हे महसूस भी कर सकती हैं, उसने बड़ी रूचि दिखाई है।

युवाओं की जरूरत को ध्यान में रखने के साथ, व्यस्क लोग भी इस विज्ञान केन्द्र में अधिकाधिक प्रचुर ज्ञान हासिल कर सकते हैं। मिसाल के लिए, अंतरिक्ष उड़ान प्रदर्शनी हाल में अंतरिक्ष से संबंधित वैज्ञानिक ज्ञान तथा अंतरिक्षयान के प्रक्षेपण के बुनियादी सिद्धांत तथा समानव अंतरिक्ष व्यवस्था परियोजना समेत अनेक डिजीटल तकनीक, असली बनावट तकनीक व असली अंतरिक्ष सामग्रियों ने लोगों को अंतरिक्ष के नजदीक लाने और उसे पहचानने में प्रौढ़ लोगों को बड़ी शक्ति से आकर्षित किया है।

इस के अतिरिक्त, डिजीटल जीवन प्रदर्शनी हाल भी डिजीटल परिवार के तकनीक प्रयोग की आदतों के अनुसार सुसज्जित किया गया है, इस में 8 मुख्य विषयों को दर्शाया गया हैः इन में सुविधा जीवन, वित्तीय प्रयोग की माहिरता हासिल करना, दूर शिक्षा , स्वास्थय व सेहत, सैरसपाट व मनोरंजन, परिवार जीवन, वेबसाइट दूर संचार तथा समार्ट घरेलु विद्युत उपकरण विषय शामिल हैं। और तो और विज्ञान अहसास प्रदर्शनी हाल में आधारभूत विज्ञान कोड भी प्रदर्शन किए गए हैं, इन में मशीनरी भौतिक विज्ञान व स्वर विज्ञान आदि 60 से अधिक सामग्रियों को निशुल्क रूप से लोगों के लिए प्रदर्शन किया गया है।

ध्यान देने की बात यह भी है कि क्वांगतुंग विज्ञान केन्द्र में हाई टैक से प्रचुर तीन डी सिनेमा हाल भी स्थापित किया गया है। सिनेमा हाल के पर्दे की चौड़ाई 29 मीटर और उसकी ऊंचाई 22 मीटर है, यह वर्तमान एशियाई क्षेत्र का सबसे चौढ़े पर्देवाला सिनेमा हाल माना जाता है। सात-आठ मंजिला ऊंचे इस सिनेमा पर्दे पर डिमेन्शन चित्र व उच्चतम साफ ध्वनि लोगों को स्वर व दृष्टि का सर्वोच्च आन्नद प्रदान करती है।

चीनी दर्शक श्री याओ ने हालांकि क्वांगतुंग विज्ञान शिज्ञा केन्द्र में अनेक घन्टे बिताए हैं तो भी उनका मन नहीं भरा है, उन्होने हमें बताया(आवाज4) हमने अन्दर आते ही एक विज्ञान तकनीक संसार में प्रवेश करने का आन्नद महसूस किया। चारो तरफ विज्ञान तकनीक महसूसता व तकनीकी प्रगति ने हमारे मन को मुग्ध कर दिया है। युवाओं, बच्चो यहां तक कि बूढ़े लोगों के लिए यह विज्ञान केन्द्र सचमुच लोगों के मन की रूचि को खोलने व उनकी आंखे खोलने की सबसे बेहतरीन जगह है।

अनुमान है कि क्वांगतुंग विज्ञान केन्द्र हर साल 20 लाख लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, लोग इस विज्ञान केन्द्र में सैर करने के दौरान विज्ञान दुनिया व उससे बदलते संसार को अपनी आंखो से नजदीक से महसूस कर सकते हैं।