2008-11-04 09:59:07

नींगश्या ह्वेई स्वायत प्रदेश में मुस्लिम विशेषता वाला नोंगच्याले

उत्तर पश्चिमी चीन के नींगश्या ह्वेई स्वायत प्रदेश में अनेक मुस्लिम रहते हैं। अब हम आप लोगों को मुस्लिम मा श्यो ह्वा के परिवार की कहानी सुनाएंगे।

नींगश्या ह्वेई स्वायत प्रदेश की राजधानी ईंग छ्वान शहर से रवाना होकर लगभग आधे घंटे के बाद हमारी गाड़ी नोंगच्याले पहुंची। यह है मा श्यो ह्वा का मकान, जिस में पर्यटन की विशेषता वाला खाना खाया जा सकता है और ठहर भी सकते हैं।

जब हम मा श्यो ह्वा के नोंगच्याले पहुंचे, मा श्यो ह्वा के पति वांग हुंग लीन तुरंत हमारे लिए ह्वेई जाति की मशहूर गेईवा चाय लाए। मा श्यो ह्वा ने ह्वेई जाति की विशेष मिठाई योंगश्यांग लायी। मा श्यो ह्वा ने हमें बताया,हमारे यहां विशेष खाना योंगश्यांग , गेईवा चाय जैसी ह्वेई जाति का परम्परागत खाना है। अनेक पर्यटकों ने कहा कि हमारे यहां का खाना बहुत स्वादिष्ट है। अनेक लोग बार-बार यहां आकर खाना खाते हैं।

नोंगच्याले इधर के वर्षों में चीन के विभिन्न स्थलों के गांवों में उत्पन्न हुआ पर्यटन तरीका है। बड़े शहरों से पर्यटक यहां गांव के जीवन का अनुभव ले सकते हैं। लोगों को आरामदेह लगेगा। इसलिए, विभिन्न स्थलों के नोंगच्यालों ने अपनी-अपनी विशेष सेवा से शहरी नागरिकों का ध्यान खींचा है।

वांग हुंग लीन और पत्नी मा श्यो ह्वा ईंग छ्वान शहर के शींग छींग जिले के था छ्याओ गांव के किसान हैं। पहले वे कृषि का काम करते थे। सरकार की प्रेरणा से ,वर्ष 1994 में वांग हुंग लीन ने मछली पालन करने की कोशिश की। लेकिन, मछली पालन तकनीक न जानने की वजह से वे विफल हो गये। इस के बाद वांग हुंग लीन ने जन्मभूमि से रवाना होकर बाहर मजदूर का काम किया। दो वर्ष पहले, वांग हुंग लिन ने था छ्याओ गांव के नोंगच्याले सर्वेक्षण दल के साथ देश के अन्य स्थलों का निरीक्षण दौरा किया। उन के अनुसार,मैंने टी वी पर देखा कि आजकल नोंगच्याले बहुत लोकप्रिय है। हम शान तुंग प्रांत भी गए। निरीक्षण दौरे के बाद हमें लगा कि नोंगच्याले का व्यापार करने से हम अवश्य ही पैसा कमा सकेंगे।

वांग हुंग लीन को इस में अपनी पत्नी का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा,चलते-चलते मुझे भी लगा कि हमारे यहां एक नोंगच्याले की स्थापना करने की जरूरत है। यहां की हवा बहुत अच्छी है। वे खुशी से यहां खाते हैं, खेलते हैं और रहते हैं।

और अच्छी तरह विशेष खाना पकाने के लिए वांग हुंग लीन ने एक प्रशिक्षण कक्षा में भी भाग लिया।श्री वांग हुंग लीन ने कहा,पहले घर में मैं केवल कई तरह का खाना ही पका सकता था, प्रशिक्षण लेने के बाद मैं अच्छी तरह खाना पका सकता हूं।नोंगच्याले का व्यापार करने का मेरा पक्का विश्वास है।

विभिन्न पर्यटकों की मांगों को पूरा करने के लिए वांग हुंग लीन ने खासकर आंगन में कुर्सियां रखीं और कारा ऑके के उपकरण भी रखे। यहां हमारी मुलाकात पर्यटक वू शंग लीन से हुई। उन्होंने हमें बताया,

मैं अनेक बार यहां आया हूं। हफ्ते के अंत में मैं मित्रों व सहकर्मियों के साथ यहां आराम कर सकता हूं।

नोंगच्याले के मेजबान वांग हुंग लीन ने बताया कि इस नोंगच्याले का व्यापार करने से एक दिन में ही लगभग हजार य्वान की आमदनी हो सकती है। इस वर्ष के अंत में, वे एक मोटर गाड़ी भी खरीदना चाहते हैं। अपने पहले और आज के जीवन की चर्चा में श्री वांग हुंग लीन ने कहा,आज का यह समाज बहुत अच्छा है। गांवों में मकान भी बहुत अच्छे हैं। जब मेरे बेटे ने विवाह किया, उन के मकान शहरों में मकानों की ही तरह सुन्दर हैं। घर में हम रोज मांस खाते हैं, पर्यटकों के साथ गाना गाते हैं और खुशी से जीवन बिताते हैं। (श्याओयांग)