2008-10-07 16:05:33

मोनीहेई त्योहार

वा जाति के लोग मानसिक जीवन को भौगोलिक जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं। मोनीहेई की गतिविधि उन के भविष्य की रचना करने, सुख की खोज करने और शांति व सौभाग्य की शुभकामना देने की एक प्रतिबिंब है। इसलिए, चाहे कोई भी वक्त या कैसी भी स्थिति हो, वा जाति के लोग आम तौर पर आशावान रहते हैं। फुरसत के समय, वे नृत्य गान से खुशी पाते हैं। मुसीबत पड़ने पर वे अक्सर गा कर मुसीबतों को दूर करते हैं।उन का मानना है कि एक आदमी का एक बार का जीवन ही होता है। चाहे आप धनी हों या गरीब होंग, आप को अपने जीवन को मूल्यवान मानना चाहिए और खुशी से जीवन बिताना चाहिए। यह मोनीहेई गतिविधि का सार है।

हजारों वर्षों के बाद अब भी ली छांग शहर की छांग य्वेन वा जाति स्वशासन प्रिफेक्चर की वा जाति के लोग इस परम्परागत त्योहार को बरकरार रखे हुए हैं। कारण यह है कि यह न केवल एक मनोरंजन का तरीका है, बल्कि जातीय संस्कृति व परम्परा का प्रसार भी है। युन्नान प्रांत के लीन छांग शहर की छांग य्वेन वा जाति स्वशासन प्रिफेक्चर ने भी इस में छिपी भारी सांस्कृतिक निहित शक्ति को देखा है। कई वर्ष पहले, उन्होंने मोनीहेई त्योहार के पर्यटन संस्कृति ब्रांड का प्रसार करने की कोशिश करनी शुरु की। वे आशा करते हैं कि इस पुरानी संस्कृति का आधुनिक सामाजिक जीवन में और भारी विकास होगा। इस प्रिफेक्चर के संस्कृति उद्योग दफ्तर के प्रधान श्री श्याओ च्यांग ने बताया, मोनीहेई गतिविधि के आयोजन से सांस्कृतिक उद्योग के विकास को भी आगे बढ़ाया गया है।

अब मोनीहेई त्योहार युन्नान प्रांत के लीन छांग शहर द्वारा वा जाति की संस्कृति की मनोहरता को प्रतिबिंबित करने की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधि बन चुकी है। युन्नान प्रांत के लीन छांग शहर की वा जाति स्वशासन प्रिफेक्चर के पर्यटन ब्यूरो के प्रधान श्री ह्वांग शिन शू ने बताया, अब हम सांस्कृतिक विषय को इस त्योहार में शामिल करने का प्रयत्न कर रहे हैं। यह एक प्रमुख गतिविधि है जिस से हम वा जाति की संस्कृति की संगोष्ठी का आयोजन करेंगे। संस्कृति की संगोष्ठी पूरे त्योहार के माहौल में शामिल की जाएगी, जिस से त्योहार के सार को उन्नत किया जा सके। पर्यटक मोनीहेई त्योहार में भाग लेने के बाद मोनीहेई का जोश भी महसूस कर सकेंगे। साथ ही पर्यटक वा जाति के परम्परागत रीति रिवाजों में शामिल हो सकते हैं।

चीन में वा जाति की कुल आवादी 3 लाख 51 हजार है, जो मुख्यतः चीन के युन्नान प्रांत में रहती है। उन के पास बोली है, लेकिन, लिखित भाषा नहीं है। वा जाति के लोग आम तौर पर मेहमानों का अतिथ्य करते हैं और शराब पीना पसंद करते हैं। यह परिचय सुनने के बाद शायद आप ने वा जाति के बारे में कुछ जानकारी पायी। लेकिन, जब आप खुद इस भूमि पर आएं और अवाशैन की मोनीहेई गतिविधि में भाग लें, तो सच्चे माइने में वा जाति के लोगों की सरलता और खुद्दारी जानेंगे।(श्याओयांग)