2008-07-22 15:04:25

उरूमुछी में एक चित्रकार सड़क है

चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश की राजधानी उरूमुछी में एक प्रसिद्ध चित्रकार सड़क है। यह केवल एक हजार मीटर लम्बी है, फिर भी उस ने शिनच्यांग की विभिन्न जातियों के कई सौ चित्रकारों को इकट्ठा करके देश-विदेश के विभिन्न लोगों को शिनच्यांग के चित्रों को गहन रूप से समझने और शिनच्यांग की संस्कृति को जानने के लिए अच्छा मंच प्रदान किया है।

उरूमुछी चित्रकार सड़क पर स्थानीय 200 से ज्यादा चित्रकारों के चित्र इकट्ठे हैं। बीसियों चित्रों की दुकानें सड़कों के दोनों किनारों पर स्थित हैं।भिन्न-भिन्न विशेषता वाली दुकानों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। चित्रकार सड़क पर चीनी परम्परागत चित्र, पश्चिमी शैली वाले चित्र व मूर्तियां आदि का अपना अपना स्थान है। यहां लोग न केवल शिनच्यांग के मशहूर चित्रकारों का काम देख सकते हैं, बल्कि चीन के अनेक मशहूर चित्रकारों के चित्र एक ही जगह पर हासिल कर सकते हैं।

वर्ष 2005 की 25 अगस्त को, उरूमुछी चित्रकार सड़क की स्थापना की गयी।पहले चित्रकार सड़क केवल एक छोटी व शांत सड़क थी, लेकिन, केवल एक ही वर्ष में यह छोटी सड़क चित्रकार सड़क के नाम से उरूमुछी में बहुत प्रसिद्ध हो गयी। इस सड़क ने शिनच्यांग के अनेक मशहूर चित्रकारों और कुछ चित्र दुकानों को आकर्षित किया है। इस सड़क में रहने वाले प्रथम चित्रकार, शिनच्यांग दामो चित्र दुकान के महा निदेशक श्री च्यांग लेई जडं ने याद करते हुए बताया,यह सड़क अपेक्षाकृत शांत है ,जो कला दफ्तर या चित्र प्रदर्शनी लगाने के लिए बहुत उचित है। चूंकि चित्र प्रदर्शनी को शहर के केंद्र या वाणिज्य क्षेत्र में रखना उचित नहीं है।उरूमुछी में हम ने अनेक स्थलों का सर्वेक्षण किया। अनेक जांच पड़ताल के बाद हम ने पता लगाया कि यह जगह अपेक्षाकृत उचित है।

चित्र सड़क की स्थापना जनता द्वारा स्वेच्छा से की गयी है। चित्रकार इस सड़क से आकर्षित हो कर स्वेच्छा से इस सड़क पर इकट्ठे हुए हैं।लेकिन, समय गुज़रते कुछ लोगों के मन में चिंता भी हुई। चीनी चित्रकला और कैलीग्राफी अनुसंधान अकादमी की कला कमेटी के सदस्य, मशहूर कलाकारों के संघ के प्रधान श्री रेन शी च्वन ने हमें बताया,हम यहां आते समय बहुत जोश से भरे थे, हमें बहुत अच्छा लगा। हमारा यह सपना था कि एक चित्रकार सड़क की स्थापना की जाए। अब हम भी इस के एक सदस्य बन सकेंगे। हमें बहुत गौरव महसूस हुआ। लेकिन, यहां आने के बाद लगभग एक वर्ष में ज्यादातर लोग यहां केवल देखने के लिए आते हैं खरीदते नहीं हैं ।इसलिए, हमें बड़ा लाभांश नहीं मिला। हम निराश हो गये।

इसलिए, कुछ चित्रकार इस सड़क से चले गये। लेकिन, और कुछ चित्रकारों ने यहां रहने का निर्णय लिया। किस तरह और ज्यादा लोगों को इस सड़क पर लाया जाए। ईदेन नामक चित्र प्रदर्शनी हॉल के मैनेजर वांग ई देन ने एक अच्छा उपाय सोचा।हम ने चित्र प्रदर्शनी हॉल के बाहर एक पैरगोला की स्थापना की और कुछ कुर्सियां व मेजें रखीं। इसी तरह, लोग आराम से प्रदर्शनी देख पाते हैं। हम ने कुछ चित्र व मूर्तियां भी बाहर रखीं। सब लोग हमारे यहां आने लगे। हमारे प्रदर्शनी हॉल में बहुत भीड़ होने लगी ।

चित्र सड़क का अच्छी तरह प्रबंध करने के लिए प्रबंध कमेटी की स्थापना भी की गयी। चित्र सड़क में विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और शैरोंग गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। अनेक मीडिया संस्थाओं को भी इस सड़क का रिपोर्ताज करने के लिए आमंत्रित किया गया। धीरे-धीरे ज्यादा से ज्यादा लोग चित्रकार सड़क में आने लगे और यहां का व्यापार दिन ब दिन अच्छा होने लगा। श्री रैन शी च्वन ने कहा,अब हम ध्यान से चित्र बना सकते हैं। बाजार के सवाल पर हमें चिंता करने की जरुरत नहीं है। हमारे चित्र बहुत लोकप्रिय है। चित्रों की बिक्री बहुत अच्छी है।

हाल में अधिकाधिक उरूमुछी निवासियों ने धीरे-धीरे कला का उपभोग करना शुरू किया है।उन्होंने चित्र पसंद करना शुरू किया है। वे चित्रों को जानने लगे हैं और चित्र खरीदने लगे हैं। चित्रकार सड़क चीनी चित्रकला और कैलीग्राफी पसंद करने वाले लोगों का आदान-प्रदान करने का स्थल भी बन गयी है। श्री रैन शी च्वन के अनुसार,शिनच्यांग एक बहुजातीय क्षेत्र है। इस तरह की सड़क होना बहुत मूल्यवान है,इस से विभिन्न जातियों के लोगों की मांग पूरी हो गई है।

श्री रैन शी च्वन ने कहा कि रहस्यमय शिनच्यांग के प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों ने शिनच्यांग के चित्रकारों को रचना के अनेक स्रोत दिये हैं। शिनच्यांग के चित्रकारों को इस सड़क से और अपनी जन्मभूमि शिनच्यांग से गहरा प्रेम है।

श्री रैन ने कहा,यह हमारी श्रेष्ठता है और हमारी भावना का स्रोत भी है। शिनच्यांग में अनेक मशहूर चित्रकार पैदा हुए हैं, मिसाल के लिए, ह्वांग जो और येई छ्यैन यू आदि-आदि।