2008-05-16 14:39:10

हांग जो शहर में रहने वाले एक अमरीकी मनो-चिकित्सक श्री मारको

मानसिक स्वास्थ्य अमरीका और यूरोप के बहुत देशों में एक विस्तृत क्षेत्र है। लेकिन चीन में इस क्षेत्र का विकास नया है। बहुत से व्यक्तियों को इस समस्या के बारे में स्पष्टता नहीं है। पूर्वी चीन में तटीय शहर हांग जो में एक अमरीकी मनो-चिकित्सक श्री मारको ने एक मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल खोला है और कुछ सालों से वे वहां काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उन का स्वागत किया है।

श्री मारको अमरीकी हैं। उन्होंने स्थानीय चीनी दोस्तों के साथ हांग जो के केंद्रीय क्षेत्र में एक मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल खोला है। इस अस्पताल का नाम है मानसिक सेवा व स्वास्थ्य सूचना कार्यालय। सन् 2002 में श्री मारको एक चिकित्सा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने पहली बार चीन आए।

उन्होंने कहा "मुझे चीन की सभ्यता में दिलचस्पी है। मैं ने विभिन्न सभ्यताओं के मानसिक इलाज के प्रशिक्षण में भाग लिया है। लेकिन मैं स्वयं चीन आना चाहता था।चीन में कुछ समय ठहरने के बाद लगता है कि यहां मानसिक स्वास्थ्य का विकास भी होना चाहिए।"

चिकित्सा के आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने के बाद श्री मारको अमरीका वापस गए। लेकिन उन के बहुत से चीनी दोस्तों ने उन्हें ई-मेल भेजी और उन्हें चीन में काम करने के लिए हार्दिक निमंत्रण दिया जिस से वे बहुत प्रभावित हुए। इसलिए श्री मारको अमरीका में अपना पद त्याग करके सन् 2003 में चीन में वापस आ गए।

इन सालों में श्री मारको ने कई अस्पतालों में काम किया। सन् 2007 में उन्होंने कुछ दोस्तों के साथ सहयोग करके हांग जो में अपना मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल खोला। उन के चीनी दोस्तों ने भी उन्हें एक मा जयू ज्ये नामक चीनी नाम दिया। श्री मारको अपनी विशेष पश्चिमी इलाज की तकनीक से हांग जो में प्रसिद्ध होने लगे।

उन्होंने कहा "हमारी सेवा पश्चिमी देशों के मानसिक स्वास्थ्य सेवा के बराबर है। यहां आने वाले व्यक्तियों की सूचनाओं को गुप्त रखा जाता है। मानसिक इलाज को भी गुप्त रखा जाता है।इस की सूचना किसी व्यक्ति को नहीं दी जाती। मरीज यहां आकर सुरक्षित महसूस करते हैं।"

अपनी सूचनाएं सुरक्षित रहने की वजह से बहुत से लोग श्री मारको के अस्पताल में आते हैं। बहुत चीनी व्यक्ति यहां आते हैं। श्री मारको ने कहा कि हालांकि उन्हें चीनी भाषा नहीं आती। लेकिन भाषा उन के लिए बाधा नहीं है। बहुत से व्यक्तियों ने कहा कि श्री मारको को देखकर ही उन्हें अच्छा लगता है।

श्री क्वो वेन टाओ श्री मारको के सलाहकार हैं और अनुवाद कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मारको हर मरीज की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा"वे अक्सर इलाज किए जाने व्यक्ति के साथ बातचीत करने में बहुत समय लगाते हैं। वे हर व्यक्ति की स्थिति का अध्ययन करने के लिए बहुत समय लगाते हैं। बच्चे उन्हें बहुत पसंद करते हैं। क्योंकि देखने में वे के.एफ.सी के अंकल की तरह लगते हैं।"

कार्य में श्री मारको के रूख ने अन्य डाक्टरों को भी प्रभावित किया है। श्री यांग लीन इस अस्पताल में अभ्यास कर रही हैं। वह कई हफ्तों से श्री मारको से सीख रही हैं। उन्होंने श्री मारको की क्षमता व कार्य रूख की प्रशंसा की। उन्होंने कहा "जब व्यक्ति इलाज करवाने हमारे अस्पताल में आता है, तो हम पहले उस की कुछ जांच पड़ताल करते हैं। जब हमें उस की स्थिति स्पष्ट हो जाती है और उस की समस्या समझ में आ जाती है, तो विभिन्न इलाज योजना बनाई जाती है। कुछ स्थितियों में दवा का इस्तेमाल भी करना पड़ता है। बातचीत करना और सवाल पूछना भी इलाज के मुख्य तरीके हैं।"

चीनी लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवा देने के साथ श्री मारको ने चीन में आकर अपना परिवार भी बनाया है। उन की पत्नी एक चीनी महिला है। उन के परिवार में एक लड़की भी है। श्री मारको अपनी बेटी को बड़ा प्यार करते हैं।

चीनी महिला के साथ शादी करने के बाद श्री मारको चीनी समाज में पूरी तरह घुलमिल गए हैं। छुट्टियों में वे अपने चीनी दोस्तों के साथ खाना खाते हैं, गाना गाते हैं और नाचते हैं। वे दोस्तों के साथ खुशी से जीवन बिता रहे हैं।

श्री मारको को चीन की परंपरा संस्कृति में बड़ी दिलचस्पी है। उन्हें चीन के 5 हजार साल के इतिहास का अध्ययन करना पसंद है।उन्होंने कहा"मुझे चीन की पुरानी इमारतें पंसद हैं। वे बहुत विशेष हैं।"

हांग जो में श्री मारको को अपने जीवन के प्रति संतोष है। उन्होंने कहा "मुझे हांग जो पसंद है। हांग जो एक बहुत बड़ा शहर नहीं है। यहां मौसम बहुत अच्छा है। इस शहर का विकास हो रहा है और इस शहर में रहकर दबाव नहीं पड़ता है।"

अपने कार्य के बारे में श्री मारको ने कहा कि उन्हें आशा है कि यहां के लोगों की मदद कर सकेंगे। हांग जो के सभी लोग खुशी से जीवन बिता सकेंगे। उन्होंने कहा "मुझे आशा है कि चीन में ज्यादा समय रहेंगे। मुझे यहां की सभी चीजें पसंद है। चीन का भविष्य उज्ज्वल है। मैं भी चीन के विकास में अपनी मदद देने को तैयार हूं।"