2008-05-14 16:36:45

विश्वविख्यात पुराने राज प्रासाद आकर्षण का केंद्र

पेइचिंग के केंद्रीय क्षेत्र में स्थित विश्वविख्यात पुराने राज प्रासाद का दौरा करने जाता है, वरना उस के लिए पेइचिंग आना कोई अर्थ नहीं रखता। 15 वीं शताब्दी में निर्मित पुराने राज महलों का यह समूह आज तक देशी- विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर क्या आप को मालूम है कि पुराने राज प्रासाद के जो स्थल पर्यटकों के लिए खुले हुए हैं, वे इस प्रासाद का एक भाग मात्र हैं और अनेक भाग अब भी पर्यटकों के लिए खोले जाने बाकी हैं। इस शताब्दी के शुरू में चीन सरकार ने पुराने राज प्रासाद के जीर्णोद्धार की बीस वर्षीय परियोजना शुरू की। इस जीर्णोद्धार परियोजना को मूर्त रूप देने के बाद पुराने राज प्रासाद के अधिकाधिक पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खोल दिये जाएंगे। आज के चीन का भ्रमण कार्यक्रम में हम आप को राज प्रासाद के दो नये पर्यटन स्थलों का भ्रमण करायेंगे।

चीन की राजधानी पेइचिंग के केंद्र में स्थित पुराने राज प्रासाद का चीन के इतिहास में विशेष स्थान है। पांच -छै सौ साल पहले मिंग व छिंग राजवंशों के शासन काल में राजा इस पुराने राज प्रासाद से देश के राजकीय मामलों को निपटाते थे, वे यहां रानियों व अन्य शाही परिजनों के साथ रहते थे और यहीं भव्य समारोह आयोजित करते थे। सात लाख 20 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैले इस राज प्रासाद के नौ हजार से अधिक कमरे आज तक सुरक्षित हैं और यह पुराना राज प्रासाद चीन और विश्व का सब से बड़ा व सुव्यवस्थित प्राचीन राज प्रासाद समूह माना जाता है।

सांस्कृतिक अवशेषों के संरक्षण की वजह से इस पुराने राज प्रासाद के आधे से अधिक भाग अब तक पर्यटकों के लिए नहीं खुल पाये हैं। इसके लगभग चार लाख वर्गमीटर से अधिक के भाग में खड़े अनेक प्राचीन भवनों की मरम्मत नहीं हो पाई, और पर्यटकों के लिए खोलने से पहले इन भवनों की मरम्मत करना जरूरी है।