2008-05-06 10:29:39

शिनच्यांग की मशहूर म़ॉडल

वर्ष 2001 में शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश की वेवुर जाति की मॉडल रना चीनी स्वर्ण छवि टी वी प्रतियोगिता में दस स्वर्ण छवि विजेताओं में से एक बनीं। चीनी केंद्रीय टी वी स्टेशन की वेशभूषा डिजाईन एवं टी वी मॉडल प्रतियोगिता में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। शिनच्यांग मॉडल संघ की अध्यक्ष सुश्री श्वेई फडं लीन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक जातियों की लड़कियों व लड़कों ने मॉडल की दुनिया में प्रवेश किया है, जिस से अल्पसंख्यक जातियों के लोगों की गुणवत्ता जाहिर हुई है। पहले ये लोग बहुत पारम्परिक थे। महिलाएं बाहर जाते समय सिर पर स्कार्फ बांधती थीं। अब वहां के लोग फैशन जानने लगे हैं। उन्होंने यह जान लिया है कि मॉडल न केवल वेशभूषा की सुन्दरता को प्रतिबिंबित करते हैं, बल्कि अपनी वेशभूषा के प्रदर्शन से और ज्यादा लोगों को शिनच्यांग का परिचय दे सकते हैं।

इस के साथ-साथ, श्वेई फडं लीन ने यह भी माना कि शिनच्यांग में मॉडलों की सारी गुणवत्ता की उन्नति की जानी चाहिए। अनेक अंतरराष्ट्रीय मॉडल प्रतियोगिताएं होती हैं, उन में मॉडलों की विभिन्न क्षेत्रों में जो गुणवत्ता है उस की यहां भी जरूरत है। इस तरह ही वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण-पदक हासिल कर सकेंगे। उन की नजर में गहरी संस्कृति अच्छी छवि की ही तरह महत्वपूर्ण है।सुश्री श्वेई फडं लीन के अनुसार, शिनच्यांग मॉडल संघ की स्थापना का मकसद शिनच्यांग के मॉडलों को चतुर्मुखी उन्नति दिलाना है। म़ॉडलों को बाहर भेजने से शिनच्यांग के मॉडल देश-विदेश के श्रेष्ठ मॉ़डलों से सीख सकते हैं। विदेशी मॉडलों के साथ आवाजाही करने से वे लोग एक दूसरे की श्रेष्ठताओं को जान कर सीख सकते हैं। शिनच्यांग के मॉडलों की श्रेष्ठता यह है कि शिनच्यांग एक बहुलजातीय क्षेत्र है, जहां विभिन्न किस्म के लोग रहते हैं। यहां के लोग खूबसूरत हैं। इसलिए, शिनच्यांग के मॉ़डल देश-विदेश के मंच पर अपना प्रभाव छोड़ने में सक्षम हैं।

एनिवार्जांग शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश के एक वेवुर जाति के मॉडल है। वर्ष 2001 में एनिवार्जांग लेनच्यो विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार व अंग्रेजी दोनों डिग्री हासिल करके पुनः शिनच्यांग वापस लौटे। वे शिनच्यांग की अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग कंपनी में कार्यरत हैं। बाद में उन्होंने पहली बार मॉडल व्यवसाय को जाना और मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में उन्होंने वेवुर भाषा, हान भाषा और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में अपना परिचय दिया, और लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी और सफलता प्राप्त की।

वर्ष 2001 में श्री एनिवार्जांग चीन के दस स्वर्ण छवि दूतों में से एक चुने गए। 2002 शिनच्यांग अंतरराष्ट्रीय गाड़ी छवि मॉडल प्रतियोगिता में श्री एनिवार्जांग ने दूसरा स्थान हासिल किया और 2005 में उन्होंने साहब हांगकांग का खिताब भी जीता।

इतना ही नहीं, आज एनिवार्जांग शिनच्यांग मॉडल व्यवसाय के अध्यापक भी बन गए हैं। वे अकसर विदेशों में जाकर विभिन्न देशों के मॉडल व्यवसाय के विकास को देखते हैं और वहां से सीख कर, विदेशों के अपने अनुभव को अपनी पढ़ाई में जोड़ते है। श्री एनिवार्जांग ने कहा, हर बार मैं विदेशों की यात्रा करता हूं, तो उन के अनुभवों से सीखने की कोशिश करता हूं। विदेशों में मॉडल व्यवसाय का बड़ा विकास हुआ है, हमारे शिनच्यांग में इस क्षेत्र में भारी विकास की काफी उम्मीद है।

अपनी पढ़ाई में श्री एनिवार्जांग विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में क्षमता हासिल करने को बड़ा महत्व देते हैं। उन के विचार में एक श्रेष्ठ मॉडल के पास न केवल खूबसूरत चेहरा होना काफी है, बल्कि गहरा सांस्कृतिक स्तर और ऊंची गुणवत्ता भी जरुरी है। उन के अनुसार, मॉडल नृत्य, संगीत, कला, रंग, वेशभूषा, मंच और प्रदर्शन को जोड़ने वाली समग्र कला है। एक अच्छे मॉडल को यह जानना चाहिए कि वह मंच पर क्या-क्या प्रदर्शित करेगा और लोगों से क्या कहेगा। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मॉडल को न सिर्फ अंग्रेजी जाननी जरुरी है, बल्कि अपनी सांस्कृतिक गुणवत्ता को उन्नत करना भी जरुरी है।

श्रोताओं, इधर के वर्षों में शिनच्यांग ने अनेक मॉडल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। इस वर्ष की शुरूआत में शिनच्यांग में मॉडल व्यवसाय संघ की स्थापना भी हुई है, जिस ने शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश के मॉडलों के अंतरराष्ट्रीय बाजार में आने के लिए लाभदायक गारंटी दी है।

17 वर्षीय मॉडल श्वू वेई ने अनेक बड़ी प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने कहा,

वर्ष 2005 में मैंने पहली बार मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया। उस प्रतियोगिता ने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी । मुझे यह व्यवसाय बहुत पसंद आया और इस व्यवसाय को अपनाने का मैंने निर्णय ले लिया। प्रतियोगिता में भागीदारी से मैं दूसरे मॉडलों से आदान-प्रदान कर सकती हूं और दूसरों की श्रेष्ठताओं से सीख भी सकती हूं। शिनच्यांग मॉडल संघ की अध्यक्ष सुश्री श्वेई फडं लीन ने कहा कि प्रतियोगिता मॉडलों के स्तर को उन्नत करने का एक तरीका है। मॉडल संघ शिनच्यांग के मॉडलों को बाहर जाने के लिए और अच्छा मंच तैयार करेगी। उन के अनुसार, हम चार क्षेत्रों में मॉडलों की समूची गुणवत्ता को उन्नत करते हैं। संघ ने अपने मॉडल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है। हर साल हम बच्चों व नये मॉडलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं।मॉडल संघ देश-विदेश के जाने-माने व्यक्तियों को आमंत्रित करके मॉडलों को सिखाएंगी। हम ने अपनी वेबसाइट भी खोली है, जिस का नाम है शिनच्यांग मॉडल नेट। (श्याओयांग)