2008-05-05 13:59:34

शिनच्यांग की म़ॉडल दुनिया में आयीं

पिछली शताब्दी के 80 के दशक की शुरूआत में चीन में प्रथम फैशन मंडल की स्थापना से ले कर पिछले बीसेक वर्षों में कुछ श्रेष्ठ मॉडलों ने देश-विदेश में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं हैं। विदेशों में पिछले बीस यहां तक कि सौ वर्षों के फैशन व मॉडल के विकास के इतिहास की तुलना में चीन में मॉडल व्यवसाय के विकास की गति बहुत आश्चर्यजनक रही है। उत्तर पश्चिमी चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश में वर्ष 1987 से निरंतर शिनच्यांग से आयी मॉडल अकसर देश-विदेश में और टी वी मंच पर आ रही हैं। य्वेई मेई, राना, अनिवार्जांग, अनिवार, वांग शी वेई और ली या हुंग आदि अनेक श्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार के मंच पर आयी हैं। शिनच्यांग भी चीन के मॉडल व्यवसाय के सब से बड़े प्रभाव वाले प्रांतों में से एक बन गया है। आज के इस कार्यक्रम में हम एक साथ शिनच्यांग जाकर वहां मॉडल व्यवसाय के विकास के बारे में जानकारी हसिल करेंगे।

वर्ष 1987 से 20 वर्षों के विकास के बाद, शिनच्यांग में मॉडल व्यवसाय का विकास छोटे से बड़ा और कमजोर से मजबूत हुआ है। शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश के प्रथम मॉडल संघ की अध्यक्ष सुश्री श्वेई फडं लीन को शिनच्यांग में मॉडल व्यवसाय की शुरुआत की स्थिति की स्पष्ट याद है । उन के अनुसार, उस वक्त मॉडल के प्रति लोगों का कोई विचार नहीं था। हमारी कल्पना में अंतरराष्ट्रीय व घरेलू मॉडल विकास की स्थिति इसी तरह है, यानिकि विदेश उच्च शिक्षालय के स्तर पर है, और चीन प्राइमरी स्कूल के स्तर पर है, जबकि शिनच्यांग तो किंडरगार्टन के स्तर पर भी नहीं है। वर्ष 1987 में मैंने मॉडल व्यवसाय चलाना शुरु किया। मेरे विचार में मॉडल मंच पर वेशभूषा की सुन्दरता प्रदर्शित कर सकती हैं और मनुष्य की सुन्दरता भी प्रतिबिंबित कर सकती है।

वर्ष 1990 में शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश ने प्रथम बार मॉडल-प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया। उस मॉडल-प्रदर्शन प्रतियोगिता से सुश्री श्वेई फडं लीन ने सच्चे माइने में यह जाना कि सच्ची मॉडल किस तरह की होती है, इसलिए उन्हें एक नया विचार सूझा। मॉडल-प्रदर्शन प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद सुश्री श्वेई फडं लीन ने मॉडल-प्रदर्शन में पहले छह स्थान प्राप्त करने वाली मॉडलों को इकट्ठा करके शिनच्यांग के प्रथम मॉडल दल की स्थापना की। ये छह युवा लड़कियां पांच जातियों की है, यानी हान जाति, ह्वेई जाति, वेवुर जाति, रूसी जाति और कज्जाक जाति।

वर्ष 1993 के बाद शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश में हर साल एक बार बड़ा मॉडल-प्रदर्शन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। खासकर व्येई मई ने वर्ष 1998 में नये रेशमी मार्ग की विश्व सुपर मॉडल प्रतियोगिता में स्वर्ण-पदक जीता, ल्यू ही ने वर्ष 1999 चीनी वेशभूषा प्रदर्शन कला प्रतियोगिता के चीनी सुपर पुरुष मॉडलों की जनरल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस के बाद शिनच्यांग के मॉडलों ने देश-विदेश की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छी उपलब्धियां हासिल की हैं।

वर्ष 2001 में शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश की वेवुर जाति की मॉडल रना चीनी स्वर्ण छवि टी वी प्रतियोगिता में दस स्वर्ण छवि विजेताओं में से एक बनीं। चीनी केंद्रीय टी वी स्टेशन की वेशभूषा डिजाईन एवं टी वी मॉडल प्रतियोगिता में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। शिनच्यांग मॉडल संघ की अध्यक्ष सुश्री श्वेई फडं लीन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक जातियों की लड़कियों व लड़कों ने मॉडल की दुनिया में प्रवेश किया है, जिस से अल्पसंख्यक जातियों के लोगों की गुणवत्ता जाहिर हुई है। पहले ये लोग बहुत पारम्परिक थे। महिलाएं बाहर जाते समय सिर पर स्कार्फ बांधती थीं। अब वहां के लोग फैशन जानने लगे हैं। उन्होंने यह जान लिया है कि मॉडल न केवल वेशभूषा की सुन्दरता को प्रतिबिंबित करते हैं, बल्कि अपनी वेशभूषा के प्रदर्शन से और ज्यादा लोगों को शिनच्यांग का परिचय दे सकते हैं।

इस लेख का दूसरा भाग अगली बार प्रस्तुत होगा, कृप्या इसे पढ़े।

(श्याओयांग)