2008-02-25 14:43:00

तिब्बत पारिस्थितिकी सभ्यता का निर्माण करेगा

चीनी तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो के प्रभारी श्री जांग योंग जेइ ने हाल में कहा कि पारिस्थितिकी सभ्यता का निर्माण और तिब्बत पठार के पर्यावरण का संरक्षण भविष्य में तिब्बत का प्रमुख कार्य है।

छिंगहाई-तिब्बत पठार विश्व में विशेष पारिस्थितिकी पर्यावरण क्षेत्र है। पठार के प्रमुख भाग के रूप में तिब्बत अपने विशेष पारिस्थितिकी रणनीतिक स्थान से चीन व एशिया में महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी सुरक्षा की गारंटी देता है।

श्री जांग ने परिचय देते हुए कहा कि चीन तिब्बत के पर्यावरण संरक्षण कार्यों को बहुत महत्व देता है। वर्तमान में लागू किए गए अहम पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों में प्राकृतिक घास मैदान का संरक्षण, वन्य जीवजंतु व वनस्पति का संरक्षण, जल व मिट्टी कटाव रोकना व पारिस्थितिकी की निगरानी आदि शामिल हैं।(रूपा)