2008-02-22 14:01:51

शहरों में काम करने वाले किसान मजदूरों का सुखमय जीवन

चीन की शहरीकरण एवं औद्योगिकीकरण की प्रक्रिया के निरंतर आगे बढ़ने के साथ-साथ, चीन के गांवों में अनेक श्रमिक चीन के विकसित क्षेत्रों में जाकर नौकरी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। चीन में लगभग 12 करोड़ किसान मजदूर हैं, जो मुख्यतः वास्तु निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, सफाई एवं पारिवारिक मामले के अनेक व्यवसायों में काम कर रहे हैं। केवल चीन के पूर्वी भाग के शांगहाई में किसान मजदूरों की संख्या 40 लाख से ज्यादा जा पहुंची है। उन्होंने शांगहाई के विकास के लिए भारी योगदान दिया है। अब शांगहाई म्युनिसिपल उन के कार्य एवं जीवन स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रही है, जिस में चिकित्सा गारंटी एवं शिक्षा आदि शामिल हैं।

शांगहाई के जा दींग जिले की मालूजडं की योंगशंग नामक नागरिक बस्ती में चीन के शान तुंग प्रांत से आए किसान मजदूर ह्वांग फा लेई एवं उन के मित्र कालाओखे गा रहे हैं। कमरे में 29 ईंच वाला टी वी सेट रखा हुआ है। आराम के समय इस छोटे मकान में गीत गूंज रहा है।

तीन वर्ष पहले निर्मित योंगशंग बस्ती शांगहाई में बाहर से आए लोगों के लिए सब से बड़े निवास केंद्रों में से एक है, जो सरकार के आह्वान पर समाज द्वारा 30 करोड़ चीनी य्वान से ज्यादा पूंजी डालकर निर्मित की गयी है। यहां श्री ह्वांग फा लेई जैसे किसान मजदूरों को रहने के लिए महीने में केवल 8 सौ से कम चीनी य्वान देने की ज़रुरत है। श्री ह्वांग ने कहा,बाहर रहने की तुलना में जिले में रहना कहीं ज्यादा आरामदेह है। मुझे लगता है कि बाहर रहना बहुत असुविधाजनक है। इतना ही नहीं, हमें और ज्यादा पैसे भी देने पड़ेंगे।

युंगशंग नामक नागरिक बस्ती में कुल मिलाकर 10 छह मंजिला इमारत है। इस में पार्क, रेस्तरां, सुपर मार्केट, चिकित्सा केंद्र और बैंक आदि बुनियादी संरचनाएं उपलब्ध हैं। इस के अलावा, यहां पुस्तकालय, मनोरंजन केंद्र, इंटरनेट कैफे आदि की सुविधा भी है। यहां का प्रबंध सेवा केंद्र भी उच्च शिक्षालयों के अध्यापकों, कानूनी सहायकों आदि को निमंत्रित करके किसान मजदूरों को व्यवसाय का प्रशिक्षण देता है और उन्हें कानूनी सेवा भी देता है।

किसान मजदूरों की इमारतों के अलावा, चीन के शांगहाई शहर किसान मजदूरों के लिए विशेष सस्ते किराए के मकान भी उपलब्ध करवाता है और शहर में मज़दूरों के निवास स्थिति से मेल खाने वाले हॉस्टल देने की कोशिश भी करता है और शहरों में किसान मजदूरों की जीवन स्थिति का सुधार भी करता है।

किसान मजदूरों की बुनियादी जीवन स्थिति को सुनिश्चित करने के अलावा, शांगहाई म्युनिसिपल किसान मजदूरों को और चतुर्मुखी सामाजिक गारंटी की सेवा प्रदान कर रही है। किसान मजदूर कार्य संयुक्त सम्मेलन के दफ्तर के प्रधान श्री च्याओ च्येन दे ने कहा कि शांगहाई 40 लाख किसान मजदूरों के लिए संरक्षण की छतरी प्रदान रहा है। शांगहाई म्युनिसिपल के श्रमिक व सामाजिक सुनिश्चितता ब्यूरो द्वारा प्रदान किए गए नए आंकड़ों के अनुसार, किसान मजदूरों के प्रति शांगहाई समग्र बीमा का फैलाव निरंतर बढ़ रहा है। इस वर्ष के सितम्बर माह तक, बीमा में भाग लेने वाले लोगों की संख्या 31 लाख 90 हजार तक जा पहुंची है, जो कुल आबादी का 80 प्रतिशत है। शांगहाई म्युनिसिपल ने वर्ष 2010 तक इस संख्या को 90 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनायी है।शांगहाई के वनशींग जिले में आधी आबादी किसान मजदूरों की है। यहां अनेक गर्भवती महिलाएं भी हैं। उन के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए वर्ष 2004 में स्थानीय स्वास्थ्य संस्था ने विशेष रुप से एक केंद्र की स्थापना की और गर्भवती महिलाओं को सस्ती व परिपक्व सेवा प्रदान की। केंद्र के एक मकान में छोटे शिशुओं के रोने की आवाज सुनी जा सकती है। अभी-अभी पिता बने श्री वू वेन वेन ने संवाददाता से कहा,मेरे मित्र के यहां बच्चे का जन्म हुआ है। उन्होंने मुझे बताया कि यहां की फीस कम है और उचित भी। इतना ही नहीं, यहां के डॉक्टर भी अच्छे हैं। इसलिए, मैंने इस केंद्र को चुना है।

सुश्री ल्यू छ्वन लेन ने संवाददाता से कहा कि उन के पास चिकित्सा बीमा कार्ड है। इसलिए, आम तौर पर यहां एक बच्चे के जन्म के लिए केवल आठ सौ चीनी य्वान का खर्च होता है, जो अन्य बड़े अस्पतालों का एक चौथाई ही है।

किसान मजदूरों के लिए बच्चों की शिक्षा की समस्या सब से ध्यानाकर्षक समस्याओं में से एक है। अब इस समस्या का भी समाधान किया जा रहा है। शांगहाई में किसान मजदूरों के बच्चों का स्थानीय किसान मजदूरों के बच्चों की ही तरह व्यवहार किया जा रहा है। शांगहाई के सभी सरकारी स्कूल सभी किसान मजदूरों के बच्चों के लिए खुले हैं।वन शींग जिले का ह्वा शींग प्राइमरी स्कूल खासकर किसान मजदूरों के बच्चों के लिए खोला गया एक स्कूल है, जिस में परिपूर्ण उपकरण, सुन्दर इमारतें, चौड़े खेल मैदान और रेस्तरां, कम्प्यूटर कमरा एवं पुस्तकालय की सुविधा है। स्कूल में देश के विभिन्न स्थलों से आए एक हजार से ज्यादा बच्चे हैं। तुंगच्येई, फैनलीन और ल्याओयींग तीन छात्र अलग-अलग तौर पर चीन के स-छ्वान, एन ह्वेई और च्यांग शी प्रांतों से आए हैं। वे तीन वर्ष से इस स्कूल में पढ़ रहे हैं।यहां के क्लास रुम चौड़े हैं और साफ सुथरे हैं। यहां पढ़ते हुए मैं बहुत खुश हूं।

मुझे यह जगह पसंद है। मैं गाना पसंद करती हूं। मैं लेखक भी बनना चाहती हूं , चूंकि मुझे पुस्तकें पढ़ना पसंद है।

मैं पुस्तक पढ़ना बहुत पसंद करती हूं, चूंकि पढ़ने से मैं अनेक दिलचस्पी जानकारियां पा सकती हूं।

वन शींग जिले में इस तरह के 33 स्कूल हैं, जिन में 20 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। वन शींग जिले के शिक्षा ब्यूरो के अधिकारी श्री वांग ई शींग ने बताया कि सरकार ने इन स्कूलों को पूरा समर्थन दिया है।इस वर्ष 33 स्कूलों के निर्माण के लिए शांगहाई म्युनिसिपल की सरकार ने कुल मिलाकर वन शींग जिले को कुल एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा चीनी य्वान दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2006 में शांगहाई म्युनिसिपल के शिक्षा ब्यूरो ने तीन करोड़ चीनी य्वान की पूंजी डालकर शहर के कुल 277 प्राइमरी स्कूलों के बुनियादी उपकरणों का रुपांतरण किया और इकाइयों व नागरिकों को स्कूलों को मदद देने या चंदा देने का आह्वान किया।

किसान मजदूर अब शांगहाई म्युनिसिपल का एक सदस्य है। शांगहाई के सभी जिलों के सांस्कृतिक सेवा केंद्र उन के लिए खुले हैं। शांगहाई म्युनिसिपल के किसान मजदूरों के कार्य संयुक्त सम्मेलन की दफ्तर के प्रधान श्री च्याओ च्येई दे ने कहा कि सरकार और ज्यादा कदम उठा कर किसान मजदूरों के जीवन की गुणवत्ता को और उन्नत करेगी, ताकि वे लोग भी शांगहाई महानगर में शामिल हो सकें।किसान मजदूर शांगहाई के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। वे लोग इस शहर में रहते हैं, वास्तव में वे भी इस शहर के नागरिक हैं। शांगहाई शहर का अंतिम लक्ष्य है कि जो सुविधाएं शांगहाई के नागरिकों को उपलब्ध हैं, वे किसान मजदूरों के पास भी हों। सब लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।