2008-02-15 09:54:56

श च्या च्वांग कम्युनिटि मध्यस्थता दफ्तर में प्रवेश करें

हर एक कम्युनिटि एक बड़े परिवार की तरह होती है। इस बड़े परिवार में मुसीबतें व विवाद आते रहना सामान्य सी बात है। इधर के दो वर्षों में पड़ोसियों के बीच गतिरोध को दूर करने के लिए चीन के ह पेई प्रांत के श च्या च्वांग शहर में कम्युनिटि की मध्यस्थता वाले कारगर नए रास्ते की खोज की गई है। कम्युनिटि की सेवा करने वाले मध्यस्थता दफ्तर की स्थापना से कम्युनिटि में अच्छी तरह मध्यस्थता की जा सकेगी और समयानुसार कम्युनिटि में विभिन्न गतिरोधों को दूर किया जा सकेगा। इस तरह के उपायों से अनेक विवादों का कम्युनिटि में ही हल किया जा सकता है। आज के इस कार्यक्रम में आप हमारे साथ श च्या च्वांग मध्यस्थता दफ्तर में प्रवेश कीजिये।

हाल ही में श च्या च्वांग शहर के छांग एन जिले की ज्येन मिंग कम्युनिटि में रहने वाली च्यांग श्यू ईंग का पड़ोसी के साथ कचरे को साफ करने की समस्या ले कर झगड़ा हो गया। झगड़ा एक दूसरे को मरने-मारने तक पहुंच गया। इसलिए उन्होंने अदालत में जा कर इस मामले को सुलझाने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों के बीच संबंध अत्यन्त तनावपूर्ण बन गया था। ज्येन मिंग कम्युनिटि की मध्यस्थता दफ्तर के मध्यस्थ ने स्वेच्छा से उन दोनों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। उन्होंने धैर्य से दोनों को समझाया और गतिरोध को दूर किया। सुश्री च्यांग श्यू ईंग के पिता च्यांग पाओ य्वू च्यांग पाओ य्वू कम्युनिटि के मध्यस्थता कार्य के प्रति बहुत आभारी हैं।उन के बिना इस घटना का सफलतापूर्वक समाधान नहीं किया जा सकता था। मध्यस्थता के बाद, दोनों ने हाथ मिलाकर गतिरोध को दूर किया।

कम्युनिटि के मध्यस्थता दफ्तर में नागरिकों के बीच विवादों का समाधान करना श च्या च्वांग शहर में इधर के दो वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गया है। कम्युनिटि के मध्यस्थता दफ्तर के कर्मचारी अब भारी व्यस्त रहते हैं और उन्होंने पड़ोसियों के बीच पैदा हुए अनेक गतिरोधों को दूर किया है। 

श च्या च्वांग शहर की जन मध्यस्थता कमेटी के प्रधान श्री फडं य्वू फींग ने कहा,कम्युनिटि मध्यस्थता दफ्तर ने वास्तव में अनेक सामाजिक गतिरोधों को कम्युनिटि में दूर किया है। कम्युनिटि की जनता के मध्यस्थता कार्यों को और अच्छी तरह करने के लिए हमारी जन मध्यस्थता कमेटी ने कुछ पार्टी मेम्बरों को आमंत्रित करके स्वयं जन मध्यस्थ बनाया है। चाहे बड़ी बातें हों या छोटी बातें, समाधान के लिए लोग जन मध्यस्थता दफ्तर में जाना पसंद करते हैं।

चीन के श च्या च्वांग के कुछ मध्यस्थता दफ्तरों में हम अक्सर दीवारों पर अनेक प्रकार के बैनर देखते हैं। कई सरल वाक्यों के द्वारा सुरक्षित कम्युनिटि और सामन्जस्यपूर्ण समाज का निर्माण करने की विचारधारा कम्युनिटि के नागरिकों के दिल में घर कर गई है।

परिचय के अनुसार, अभी तक, चीन के श च्या च्वांग में कुल 10 हजार से ज्यादा कम्युनिटि मध्यस्थता संगठनों की स्थापना हो चुकी है, कुल 1 लाख 70 हजार मध्यस्थ विभिन्न कम्युनिटियों में व्यस्त हैं। चीनी जन मध्यस्थता कमेटी के संबंधित जिम्मेदारों के परिचय के अनुसार, कम्युनिटि ने नए आर्थिक संगठनों, बाजारों व व्यवसायिक संघों में भी जाकर उन की मदद की है।

अब कम्युनिटि में मध्यस्थता दफ्तर श च्या च्वांग शहर के व्यापक नागरिकों द्वारा गतिरोध व मतभेदों को दूर करने का प्रथम विकल्प बन गया है। श च्या च्वांग शहर के विधान ब्यूरो के कार्यालय में कार्यरत सुश्री च्या श्यांग थींग ने कम्युनिटि में मध्यस्थता द्वारा बुनियादी विधान कार्यों में अदा की गयी कुंजीभूत भूमिका को मान्यता दी है। उन के अनुसार,जनता की मध्यस्थता का बुनियादी स्थान होता है, चूंकि वह चीनी राष्ट्र के परम्परागत आचरण से मेल खाता है, अपराधों को कम कर सकता है और गतिरोधों को भी दूर कर सकता है। जन मध्यस्थता का असर होता है और यह हालिया सामाजिक सामन्जस्यपूर्ण समाज का निर्माण करने की विचारधारा से भी मेल खाता है।

कम्युनिटि मध्यस्थता दफ्तर की स्थापना न केवल पड़ोसियों के बीच मेल-मिलाप के लिए लाभदायक है, बल्कि सुरक्षित कम्युनिटि के निर्माण के लिए भी लाभदायक है। वर्ष 2005 में चीन के श च्या च्वांग शहर में कुल 90 हजार से ज्यादा गतिरोधों को दूर किया गया है। वर्ष 2006 में कम्युनिटि की मध्यस्थता ने और बड़ी भूमिका अदा की है। सिलसिलेवार उपलब्धियों के पीछे, कम्युनिटि मध्यस्थता दफ्तर ने अभूतपूर्व भूमिका अदा की है। श च्या च्वांग शहर के बुनियादी कार्यालय में कार्यरत सुश्री च्या श्यांग थींग ने बताया,कम्युनिटि के मध्यस्थता दफ्तर की व्यवस्था की स्थापना से हम नागरिकों के बीच विवादों को और अच्छी तरह दूर सकते हैं, ताकि उन के बीच विवाद और तीव्र होने से बचें और समाज में मेल-मिलाप के माहौल की स्थापना की जा सके।

हाल में कम्युनिटि में मध्यस्थता दफ्तर के निर्माण को मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिरोधों का अच्छी तरह निपटारा करने के लिए श च्या च्वांग शहर ने और पूर्ण कार्यक्रम भी बनाया है, जिस में सामाजिक सार्वजनिक सुरक्षा का समग्र निपटारा करना, लोगों को और ज्यादा उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करना, उन के कानूनी अधिकारों व कल्याण की यथार्थ रक्षा करना आदि शामिल है। इन कदमों से भविष्य में श च्या च्वांग शहर के लोगों का जीवन और सामन्जस्यपूर्ण बन सकेगा।