2008-02-04 15:28:55

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में ग्रामीण सांस्कृतिक विकास में तेजी

हाल के वर्षों में चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में कृषि व पशुपालन क्षेत्रों में सांस्कृतिक संस्थापनों के निर्माण में जोर दिया गया है, जिससे किसानों व चरवाहों का सांस्कृतिक जीवन दिन ब दिन समृद्ध हो रहा है।

हाल के वर्षों में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में सार्वजनिक कला भवन, सार्वजनिक पुस्तकालय, सांस्कृतिक गतिविधि केन्द्र और ग्रामीण सांस्कृतिक केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सांस्कृतिक संस्थापनों के निर्माण में सुधार होने के साथ-साथ कृषि व पशुपालन क्षेत्रों में सांस्कृतिक दलों का विकास भी हो रहा है। और साथ ही तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में कला-प्रदर्शन और स्थानीय विशेषता वाले सांस्कृतिक कला-दिवस आदि रंग-बिरंगी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया है, जिससे किसानों व चरवाहों की वैज्ञानिक व सांस्कृतिक गुणवता उन्नत करने को बढ़ावा दिया गया है। (ललिता)