Web  hindi.cri.cn
    चीन के फल चेरी के गृहनगर थोंगशिन गांव के गरीबी उन्मूलन का रास्ता
    2017-08-12 13:14:12 cri

    च्यांग च्येई ने कहा कि खेती में सीधे कक्षा देने के लिए सरकार हर तिमाही स्छवान कृषि विश्वविद्यालय से विशेषज्ञों को बुलाती है। अब हमारे कस्बे के अध्यक्ष छोंगछिंग शहर में हमारी चेरी का परिचय देते हैं।

    च्यांग च्येई ने कुछ वर्षों पहले शेनचेन शहर में अपने काम छोड़कर गृहनगर थोंगशिन गांव में वापस लौटे और चेरी उगाने का काम शुरू किया। इधर के वर्षों में उसने अपने गांव में बड़ा बदलाव देखा। पहले के समय में चेरी उगाने का परीक्षण करने से अब तक उसके चेरी ऑर्चिड का क्षेत्रफल एक दर्जन से अधिक हैक्टर है। पहले समय में उसने सड़क के पास चेरी बेची थी, लेकिन अब वह एक्सप्रेस वितरण से चेरी भेजता है। पहले के समय में एक किलो की चेरी 10 य्वान में बिकती थी लेकिन अब एक किलो के लिये 80 से अधिक य्वान चाहिए। चेरी उगाने से पिछले वर्ष च्यांग च्येई की आय एक लाख से अधिक य्वान रही।

    याएन से शीछांग तक का हाइवे खोलने के बाद च्यांग च्येई और थोंगशिन गांव के ग्रामवासियों की चेरी न केवल स्छवान प्रांत के लोगों को मिल सकती है, बल्कि बिजली आपूर्तिकर्ता और एक्सप्रेस वितरण से पूरे देश में बेची जा सकती है। चेरी उगाने के उद्योग से थोंगशिन गांव में दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने वाली कृषि और गांवों में पर्यटन उद्योग का तेज़ विकास हो रहा है। नीतिगत समर्थन के आधार पर च्यांग च्येई जैसे अपने गृहनगर में वापस लौटकर कार्य का विकास करने वाले के अधिकाधिक लोग हैं। वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सुखमय जीवन के लिए कोशिश कर रहे हैं। गांव का तेज विकास और सुखमय जीवन बिताना हर ग्रामवासी की अभिलाषा है।

    (वनिता)


    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040