Web  hindi.cri.cn
    चीन के फल चेरी के गृहनगर थोंगशिन गांव के गरीबी उन्मूलन का रास्ता
    2017-08-12 13:14:12 cri

     

    थोंगशिन गांव की हवा साफ़ है, सूर्य की रोशनी पर्याप्त है, जल संसाधन प्रचुर हैं। श्रेष्ठ प्राकृतिक वातावरण चेरी की गुणवत्ता को उन्नत करने की गारंटी है। लेकिन पहले से चेरी उगाने से चेरी के गृहनगर बनने का एक कठिन रास्ता है। चेरी उगाने की शुरूआत में गांव में चेरी के पेड़ लंबे और बड़े होते हैं लेकिन पेड़ों पर कोई फल नहीं थे। इसकी स्थिति गंभीर है। लोगों को मालूम है कि चेरी मीठी और स्वादिष्ट है लेकिन चेरी के पौधे लगाने से फल मिलने तक 8 वर्षों का लंबा इंतज़ार करना पड़ता है। स्थानीय सरकार ने लोगों को चेरी के उत्पादन और गुणवत्ता को उन्नत करने के लिए पूरी कोशिश की।

    यांग च्यी ह्वा ने कहा कि हमारे चेरी उद्योग के विकास में कई कठिनाईयां आईं। इसमें सरकार का प्रमुख कार्य लोगों को तकनीकी स्तर पर उन्नत करने में मदद देना है। प्रमुख कदम है:पहला, खेती की कक्षा लगाने के लिए विशेषज्ञों और प्रोफेसरों को आमंत्रण दिया गया और लोगों को विशेष विषय पर व्याख्यान दिया गया। दूसरा, सबसे पहले चेरी उगाने की तकनीक पाने वाले लोगों ने दूसरों को अपने अनुभव बताए। उन्होंने खेती में लोगों को तकनीक दी।

    सिलसिलेवार तकनीक समर्थन से चेरी उगाना इतना कठिन नहीं है। गांव में 2 तिहाई परिवारों की वार्षिक आय 70 हज़ार से 80 हज़ार चीनी य्वान है। चेरी की गुणवत्ता उन्नत होने के बाद बिक्री की स्थिति भी अच्छी हो रही है। इस गांव में ग्रामवासी च्यांग च्येई को इससे लाभ मिला है।

    1  2  3  
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040