दोस्तो, ब्राजील में ज़ीका महामारी सबसे गंभीर है। मई 2015 ब्राज़ील में ज़ीका वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई। इसके बाद महामारी तेज़ी से दक्षिण अमेरिकी देशों में फैली। गत वर्ष फ़रवरी में महामारी की स्थिति सबसे गंभीर हुई। हर हफ्ते लगभग 17 हजार लोग ज़ीका से संक्रमित हुए। साथ ही ज़ीका वायरस अन्य देशों व क्षेत्रों में फैलने लगा। कई जगहों में ज़ीका के मामले सामने आए। इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गत वर्ष फ़रवरी में यह घोषणा की कि ज़ीका वायरस से विश्व का ध्यान आपात सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्रित हुआ है। अब ज़ीका वायरस का पता लगे एक वर्ष हो चुका है। इस वायरस के स्रोत देश के रूप में क्या ब्राज़ील की स्थिति अब ठीक हो चुकी है?खास तौर पर उन बच्चों, जिनकी मां ज़ीका वायरस से ग्रस्त थी, की वर्तमान स्थिति कैसी हैं?क्या उन्हें ठीक समय पर इलाज मिल रहा है?अब देखिये इस बारे में एक रिपोर्ट।
वर्ष 2015 की अपेक्षा, वर्ष 2016 में ब्राज़ील में ज़ीका से प्रभावित लोगों की संख्या 85 प्रतिशत तक कम हुई। पर अब तक विश्व में ब्राज़ील में ज़ीका से ग्रस्त लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इसलिये हमें लगातार सतर्क रहना है।
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|