Web  hindi.cri.cn
    चीन के यीवू में व्यापार करने वाले तुर्की के व्यापारी हारून
    2017-01-03 16:46:23 cri

    हारून यीवू शहर में दस साल से भी लंबे समय से रह रहे हैं। उनके विचार में स्थानीय बुज़ुर्गों और बच्चों को भरसक सहायता देना यीवू शहर के प्रति आभार प्रकट करने का सबसे अच्छा तरीका है।

    "हम अनाथ बच्चों, बुज़ुर्गों और गरीब लोगों को जीवन की कठिनाई से निकालना चाहते हैं। कल्याण का काम मैं न सिर्फ़ अपने देश में करता हूं, बल्कि चीन में भी करना चाहिए। यह मेरी इच्छा है, क्योंकि हम यहां से पैसा कमाते हैं, तो मुझे कल्याण कर अपना योगदान करना चाहिए।"

    जब यीवू आते थे, तब हारून ने कंपनी के मैदान में अपने गृह नगर मालत्या में उपलब्ध खूबानी के पौधों का रोपण किया। अब सभी पेड़ पनप चुके हैं। अवकाश के समय हारून अक्सर पेड़ों की छाया में बैठकर आराम करते हैं। वे यीवू शहर को बहुत पसंद करते हैं, अपने गृह नगर की याद भी करते हैं।

    "मैं अपने गृह नगर मालत्या को बहुत याद करता हूं। मालत्या में खूबानी दुनिया में सबसे श्रेष्ठ है, इसलिए मैं खूबानी के पौधों को चीन में भी लाया। ये पेड़ यहां फल-फ़ूल रहे हैं, शायद भविष्य में और ज़्यादा खूबानी के पेड़ आएंगे। ये पेड़ दो सौ या तीन सौ वर्षों तक रह सकते हैं, भले ही मैं यहां नहीं रहूं, पर ये पेड़ हमेशा यहां रहेंगे। यह मेरे द्वारा चीन को दिए गए उपहार भी है।"


    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040