शांगहाई में ताई ची मुक्केबाज़ी के केन्द्र कम नहीं हैं। पिछले पांच वर्षों में बहुत से केन्द्र घाटे की वजह से बंद हो गए। छन च्या के विचार में व्यापार करने के समय कठिनाइयां अवश्य होती हैं, लेकिन यह अभ्यास भी है। व्यापार करना ताई ची का अभ्यास करना जैसा है, इसमें संतुलन बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।
"व्यापार करना एक अच्छी बात है। ताई ची मुक्केबाज़ी में संतुलन प्राथमिकता है। व्यापार और प्रबंधन करने में संतुलन भी अहम है। मुझे लगता है कि मुश्किलों के सामने संस्थापक और प्रबंधकों का दृढ़ संकल्प सबसे महत्वपूर्ण है। पिछले पांच वर्षों में मैंने देखा है कि बहुत से मार्शल आर्ट केन्द्र बन्द हुए। ताई ची सेंटर के शांगहाई जैसे बड़े शहर में हमेशा मौजूद होने का कारण है विशेषता। और ज़्यादा लोगों को आपका कौशल, आपका सेंटर और आपकी सोच को स्वीकार करना चाहिए। यह संतुलन के साथ घनिष्ठ संबंध है।"
वर्ष 2012 से अब तक छन च्या ने शांगहाई में कुल तीन ताई ची मुक्केबाज़ी केन्द्र खोले। उनके छात्रों की संख्या दस हज़ार से भी अधिक है, जिनमें सैकड़ों विदेशी छात्र भी शामिल हैं। वे ताई ची मुक्केबाज़ी सीखने के साथ साथ छन च्या और उनके ताई ची सेंटर के विकास के साक्षी भी बने।
"हमारे तीन ताई ची केन्द्रों की अपनी-अपनी विशेषता है। नए सेंटर का डिज़ाइन पुराने वाले के आधार पर नई चीज़ों को मिश्रित करके किया जाता है। मैं आशा करती हूं कि छात्र और अध्यापक एक आरामदेह वातावरण में ताई ची का अभ्यास कर सकते हैं।"
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|