Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ताई ची मुक्केबाज़ी से जुड़ा व्यापार करने वाली लड़की छन च्या
2016-12-06 16:14:03 cri

छन स्टाइल ताई ची मुक्केबाज़ की 20वीं वारिस होने के नाते छन च्या ताई ची फ़ीनिक्स मानी जाती हैं। उनके द्वारा स्थापित यू ताई ची मुक्केबाज़ी केन्द्र छन स्टाइल ताई ची मुक्केबाज़ी का प्रचार केन्द्र है और शांगहाई में छन स्टाइल ताई ची संघ का मुख्यालय भी है। ताई ची का विकास करने के उद्देश्य से छन च्या और उनका दल चीनी शैली वाले स्वस्थ जीवन का प्रचार करने में जुटा है।

"हमारे केन्द्र का नाम है यू ताई ची। चीनी भाषा में यू का मतलब होता है अच्छा। मैं चाहती हूं कि ताई ची मुक्केबाज़ी एक शिष्ट व्यायाम है और स्वस्थ जीवन तरीके का प्रतिनिधित्व भी करता है। छन स्टाइल ताई ची की अपनी विशेषता है। इसके एक्शन मज़बूत होने के साथ साथ मुलायम भी हैं, धीमा होने के साथ साथ तेज़ भी हैं। बहुत लोग सोचते हैं कि ताई ची मुक्केबाज़ी का अभ्यास बूढ़े लोग पार्क में करते हैं और धीमी गति से करते हैं। लेकिन छन स्टाइल ताई ची मुक्केबाज़ी देखने के बाद वे बहुत हैरान हुए, क्योंकि इससे पहले उन्हें पता नहीं था कि ताई ची इस तरह से भी किया जा सकता है। अब कई युवा भी ताई ची का अभ्यास करना चाहते हैं।"

1 2 3 4 5 6
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040