Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ताई ची मुक्केबाज़ी से जुड़ा व्यापार करने वाली लड़की छन च्या
2016-12-06 16:14:03 cri

ताई ची संघ में शामिल लोगों की संख्या लगातार बढ़ने से छन च्या सोचती थीं कि चीन की परंपरागत संस्कृति होने के नाते ताई ची स्वास्थ्य बनाने का व्यायाम नहीं माना जाना चाहिए, इसकी और अधिक बड़ी भूमिका है। इसके मूल्य का अच्छी तरह विकास और प्रसार करने की ज़रूरत है। तो वर्ष 2012 में छन च्या ने काम छोड़ा और यू ताई ची नाम का ताई ची मुक्केबाज़ी केन्द्र खोल लिया। उनका उद्देश्य है कि न सिर्फ़ सहकर्मी और दोस्त, बल्कि और ज़्यादा लोग ताई ची मुक्केबाज़ी के बारे में जान और समझ सकेंगे। अभ्यास के ज़रिए सभी लोग ताई ची पसंद करेंगे और इसका लाभ उठाएंगे।

"शांगहाई में ताई ची मुक्केबाज़ी केन्द्र खोलने के दो कारण हैं। पहला, मैं शांगहाई में काम करती थी। दूसरा और महत्वपूर्ण वजह यह है कि शांगहाई एक अंतरराष्ट्रीय शहर है, जबकि ताई ची प्राचीन चीनी संस्कृति है। अगर यह परंपरागत संस्कृति इस आधुनिक शहर में स्वीकार किया जाए, और अधिक युवा लोग ताई ची का अभ्यास करें, तो इसका प्रभाव और व्यापक लोगों तक पहुंचेगा।"

1 2 3 4 5 6
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040