कई वर्षों तक कॉफ़ी से संबंधित काम करने के बाद अब चांग रोंग इस क्षेत्र की पेशेवर बन गई हैं। पेइचिंग में काम करते समय उन्होंने विदेशों की मशहूर कॉफ़ी कंपनियों और विशेषज्ञों के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाया, जिससे उन्हें बहुत सी ताज़ा सूचनाएं मिलती रहती हैं। वर्ष 2011 में चांग रोंग ने अकस्मात पता लगाया कि समुद्र तटीय शहर छिंगताओ में कॉफ़ी के प्रति लोगों का प्यार और लगाव पेइचिंग और शांगहाई से कभी कम नहीं रहा। इसलिए उन्होंने पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में ख़ुद व्यापार करने का फैसला किया। उनकी दुकान का नाम है फ़िशर कॉफ़ी (Fisher Coffee)।
सुपरमार्केट में उपलब्ध औद्योगिक उत्पादित कॉफ़ी के बीजों के विपरीत फ़िशर कॉफ़ी स्थापित होने से ही लोगों के अलग अलग स्वाद संतुष्ट करने में जुटा है। व्यापक अनुभव और संसाधन होने के बावजूद व्यापार शुरू करना चांग रोंग के लिए फिर भी एक बड़ी चुनौती है। वे श्रेष्ठ कॉफ़ी के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करना चाहती हैं।
"श्रेष्ठ कॉफ़ी का व्यापार हाल के दो तीन वर्षों में चीन में तेज़ी से विकसित हो रहा है। जब हम व्यापार शुरू करने के दौर में थे, तो उस समय बाज़ार इतना अच्छा नहीं था। हम देख सकते हैं कि कॉफ़ी व्यवसाय में अब भी बहुत अनुचित और अपरिपक्व स्थितियां मौजूद हैं। हम इसे सुधारना चाहते हैं और कुछ नई संभावनाएं शुरू करना चाहते हैं। हम इस क्षेत्र में कई वर्षों तक जुटे हुए हैं, हम इसमें योगदान करना चाहते हैं।"
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|