Web  hindi.cri.cn
    थाईछी से मिलन योग
    2015-06-09 12:14:58 cri

    चांग हाओ योग का अभ्यास करते हुए

    एक नृतक के रूप में, चांग हाओ ने उदाहरणकेलिए कहा कि आधुनिक नृत्य मास्टर मर्था ग्राहमने आधुनिक नृत्य में संकुचन और विश्राम का कौशल सिखाया। इस कौशल के अनुसार, साँस छोड़ते समय आपको अपने पेट का संकुचन करना चाहिए, जबकि साँस लेते समय अपने पेट को विश्राम देना चाहिए। चांग हाओ का मानना है कि थाई छी और योग के मिश्रण ने विश्व सांस्कृतिक प्रगति में योगदान दिया है।

    "चीनी लोग व्यायाम के लिए थाई छी का अभ्यास करते हैं, जबकि भारतीय लोग व्यायाम के लिए योग का अभ्यास करते हैं। वर्तमान में सभी लोगों पर अधिक दबाव हैं, टेंशन भी बहुत हैं। हम सब इस दौड़भाग भरी जिंदगी में आगे भाग रहे हैं, हमें आराम की सख्त जरूरत है, हमें अपने दिल को महसूस करना चाहिए। थाई छी और योग दोनों आराम के अच्छे तरीके हैं, उनका उद्देश्य एक ही है जो शरीर और दिल को स्वस्थ और आराम पहुंचाते हैं।"

    चीन और भारत दोनों महादेश हैं। 21वीं सदी में दोनों देश अंतर्राष्ट्रीय रूपरेखा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। थाई छी और योग, दो पूर्वीसभ्यता के खजाने के रूप में पूर्व से दुनिया में प्रवेश होने लगे हैं। उनका अभ्यास करने से लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य अधिक स्वस्थ होगा।

    (मीरा)


    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040