2009-06-25 09:11:04

चीनी विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग मजबूत करने की अपील की

चीनी विदेश मंत्री श्री यांग च्यैई छी ने 24 तारीख को संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व वित्तीय व आर्थिक संकट तथा विकास पर उस के प्रभाव के उच्च स्तरीय सम्मेलन में भाषण देते समय अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग के विकास को मजबूत करके एक साथ वित्तीय व आर्थिक संकट का निपटारा करने की अपील की

श्री यांग च्यैई छी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट जारी है। अंतरराष्ट्रीय विकास के सहयोग के संसाधन भी कम हैं। विकासमान देशों ने इस संकट को पैदा नहीं किया है, बल्कि वे इस के सब से बड़े शिकार बने हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को और उच्च दृष्टिकोण से विकास की समस्या का निपटारा करना चाहिए और विकासमान देशों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट का निपटारा करने और विश्व अर्थंतत्र के पुनरुत्थान की महत्वपूर्ण शक्ति मानना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को विकास समस्या का समाधान करने और विकास संकट को दूर करने में वित्तीय संकट का निपटारा करने को महत्वपूर्ण भाग मानना चाहिए।

श्री यांग च्यैई छी ने पांच सुझाव पेश किये, यानि हमें समग्र आर्थिक नीति में समन्वय करना चाहिए, अंतरराष्ट्रीय व्यापार की वृद्धि को आगे बढ़ाना चाहिए, दक्षिण दक्षिण सहयोग का विस्तार करना चाहिए, न्यायपूर्ण, उचित व सुव्यवस्थित अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग व्यवस्था की स्थापना करनी चाहिए।

श्री यांग च्यैई छी ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय विकास व सहयोग का सक्रिय प्रेरक व भागीदार है। चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ हाथ मिलाकर सहयोग करके संकट का निपटारा करने, विश्व अर्थतंत्र के यथाशीघ्र ही पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने, संयुक्त राष्ट्र संघ के सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्य को समय पर साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने और एक चिरस्थायी शांति व समान समृद्धि वाली सामन्जस्यपूर्ण दुनिया की स्थापना करने को तैयार है।(श्याओयांग)