23 जून के दोपहर बाद भारतीय सौ युवा अधिकारियों व स्वयंसेवकों आदि से गठित भारतीय युवा प्रतिनिधि मंडल ने चीन के क्वांगतुङ प्रांत की यात्रा की। क्वांगतुङ प्रांत के युवा संघ के अध्यक्ष थैन जून थ्ये ने प्रतिनिधि मंडल से भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष, भारतीय युवा मामलात व खेल मंत्रालय की सचिव जयती चंद्र ने कहा कि क्वांगतुङ में सुधार व खुलेपन की नीति लागू की जाने के 30 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों तथा क्वांगतुङ की रंगबिरंगी संस्कृति ने उन पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि अपने देश लौटने के बाद वे क्वांगतुङ से जुड़े अनुभव, खास तौर पर स्वयंसेवा कार्य से जुड़े अनुभव ज्यादा से ज्यादा भारतीय मित्रों को बताएंगी।
भारतीय युवा प्रतिनिधि मंडल ने चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ के निमंत्रण पर चीन की यात्रा की। चीन की दस दिनों की यात्रा में प्रतिनिधि मंडल ने पेइचिंग, छंतु व क्वांगचो जाकर चीनी युवा कार्य का निरीक्षण किया, युवा स्वयंसेवा के अनुभवों का आदान-प्रदान किया, और चीन के विभिन्न जगतों के युवाओं के साथ वार्ता व आदान-प्रदान किया।
सूत्रों के अनुसार भारतीय युवा मामलात व खेल मंत्रालय के निमंत्रण पर चीनी सौ युवाओं का प्रतिनिधि मंडल भी इस वर्ष भारत की यात्रा करेगा।(चंद्रिमा)