2009-06-24 10:03:24

भारत में लोग उच्च तापमान से पीड़ित

इधर के दिनों भारत के उत्तरी भाग में उच्च तापमान से लोग पीड़ित होते हैं । मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है । राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम गर्म बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर बने रहने की संभावना है।

इधर के दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून में देरी के कारण तेज गर्मी का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। मानसून के आगमन में दस दिनों की देरी होने की संभावना है और इस के जुलाई में उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040