यूरोपीय आयोग ने 23 जून को युद्ध से बेघर हुए आम नागरिकों की मदद के लिए श्रीलंका को 50 लाख यूरो की मानवीय सहायता देने की घोषणा की।
इस राशि का प्रयोग करने का जिम्मा संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष संस्था और कुछ गैरसरकारी संगठनों द्वारा उठाया जाएगा।
विकास व मानवीय सहायता मामलात के लिए यूरोपीय कमीश्नर मिशेल ने कहा कि यूरोपीय संघ लगातार श्रीलंका की स्थिति पर ध्यान दे रहा है और मानवीय संकट दूर करने के लिए श्रीलंका सरकार का समर्थन भी करता है। यूरोपीय संघ का विचार है कि शरणार्थियों की मांग पूरी करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहायता संस्थाओं को एक स्थाई व दीर्घकालीन रास्ता खोलना चाहिए। (ललिता)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |