2009-06-22 18:49:00

चीन ने पहली बार द्वीप संसाधन के संरक्षण पर बल देकर कानून का निर्माण किया

22 तारीख को चीन का द्वीप संरक्षण कानून निर्माण के प्रक्रिया में प्रवेश हुआ। उसी दिन चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई कमेटी को दिये गये कानून मसौदे के अनुसार चीन में सिलसिलेवार द्वीप संरक्षण परियोजना व्यवस्था बना कर गंभीरता से द्वीप व समुद्रतट आदि की रक्षा की जाएगी। देश द्वीप संरक्षण में विशेष पूंजी भी लगाएगा।

जनविहीन द्वीप की सार्वभौमिकता के मामले पर मसौदे में यह निश्चित किया गया है कि जनविहीन द्वीप की सार्वभौमिकता देश की है। राज्य परिषद देश की ओर से यह अधिकार निभाएगा।

चीन के 30 लाख वर्ग किलोमीटर के समुद्र क्षेत्रफल में 500 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल वाले द्वीप 6900 से ज्यादा हैं। और कम क्षेत्रफल वाले द्वीपों की संख्या दस हजार से अधिक है। चीन द्वारा वर्ष 1992 में निर्मित प्रादेशिक समुद्र व आसपास क्षेत्र के कानून में प्रादेशिक समुद्र की प्रभुसत्ता व आसपास के क्षेत्र के प्रबंधन अधिकार की घोषणा की गयी थी।(चंद्रिमा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040