चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 22 तारीख को आयरलैंड की राष्ट्रपति मैरी मैकालिस के साथ आपस में बधाई संदेश भेजकर धूमधाम से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ मनायी।
हू चिन थाओ ने बधाई संदेश में कहा कि राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 वर्षों में चीन-आयरलैंड संबंध स्थिरता से विकसित हो रहे हैं। चीन चीन के साथ संबंधों के विकास पर ध्यान देने के लिए ,एक चीन की नीति पर कायम रहने के लिए , और चीन-यूरोप के चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदार संबंधों के विकास पर ध्यान देने के लिए आयरलैंड की प्रशंसा करता है। चीन आयरलैंड के साथ आपसी सम्मान,व आपसी लाभ के आधार पर विभिन्न स्तरीय वार्ता व आदान-प्रदान को मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग को गहन करने, और चीन-आयरलैंड संबंधों के भिन्न-भिन्न सामाजिक व्यवस्था वाले देशों के बीच मैत्रिपूर्ण सहअस्तिव के रुप में कायम रखने का एक अच्छा मॉडल बनाना चाहता है।
मैकालिस ने बधाई संदेश में कहा कि पिछले 30 वर्षों में आयरलैंड-चीन संबंधों का बड़ा विकास हुआ है। चीन ने वर्ष 1978 से सुधार व खुलेपन की नीति लागू करनी शुरू की। यह विश्व इतिहास में एक महत्वपूर्ण है, इससे न सिर्फ़ चीनी जनता को बल्कि सारी दुनिया को लाभ मिला है। चीन क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। भविष्य में वह अंतर्राष्ट्रीय मामलों में और ज्यादा योगदान देगा।(चंद्रिमा)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |