2009-06-22 17:12:32

मध्यपूर्व के जिम्मेदार चीनी विशेष दूत की मिश्र के विदेशमंत्री से वार्ता

मध्यपूर्व के जिम्मेदार चीनी विशेष दूत श्री वु सी क ने 21 जून को काहिरा में मिश्र के विदेशमंत्री घेत से वार्ता की। दोनों पक्षों ने मध्यपूर्व की वर्तमान स्थिति, उन के सामने मौजूद मौके व कठिनाइयों,और शांति प्रक्रिया बढ़ाने पर उन के रुखों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

श्री वु सी क ने कहा कि विशेष दूत बनाने के बाद उन्होंने पहली बार मध्यपूर्व देशों की यात्रा की है। उन की आशा है कि इस यात्रा से मध्यपूर्व सवाल पर चीन के नेताओं,सरकार व जनता की चिंता व महत्व व्यक्त किया जाएगा, मध्यपूर्व की वर्तमान नई स्थिति में संबंधित पक्षों के साथ मध्यपूर्व सवाल पर सीधा संपर्क किया जाएगा, समझदारी व विचार को बनाए रखा जाएगा और संबंधित विभिन्न पक्षों व अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मध्यपूर्व सवाल में प्रगति को आगे बढ़ाया जाएगा।

श्री घेत ने मध्यपूर्व शांति प्रक्रिया बढ़ाने में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुए आशा जताई कि विशेष दूत श्री वु सी क व चीन सरकार की ओर से मध्यपूर्व सवाल में और बड़ी भूमिका निभाएंगे।

उसी दिन कुछ समय पहले श्री वु सी क ने अरब लीग के मुख्यालय में अरब लीग के महासचिव मोस्सा से वार्ता की। (मीनू)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040