2009-06-20 15:25:30

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने क्रोशिया की राजकीय यात्रा शुरु की

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 19 तारीख को क्रोशिया की राजधानी जागरब पहुंचकर क्रोशिया की राजकीय यात्रा शुरु की। यह चीनी राष्ट्राध्यक्ष की इस मध्य पूर्व युरोपीय देश क्रोशिया की प्रथम यात्रा है।

क्रोशिया के राष्ट्रपति मेसिक ने सरकारी अधिकारियों को लेकर हवाई अड्डे पर श्री हू चिन थाओ का स्वागत किया।

श्री हू चिन थाओ ने हवाई अड्डे पर एक लिखित भाषण दिया। अपने भाषण में उन्हों ने सर्वप्रथम क्रोशियाई जनता को चीन सरकार व जनता की हार्दिक अभिवादन और शुभ कामना दी। उन्होंने कहा कि चीन व क्रोशिया दोनों देशों की जनता के बीच गहरी व परम्परागत मैत्री रही है। वर्ष 2005 में दोनों देशों के बीच चतुर्मुखी सहयोग साझेदारी संबंधों की स्थापना के बाद चीन व क्रोशिया के संबंधों का तेज़ विकास रहा। विभिन्न क्षेत्रों में दोनों के सहयोग में प्रचुर उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। चीन क्रोशिया के साथ संबंधों को बड़ा महत्व देता है। चीन क्रोशिया के साथ चतुर्मुखी सहयोग साझेदारी संबंधों को आगे बढ़ाने को तैयार है। श्री हू चिन थाओ ने विश्वास प्रकट किया कि उन की वर्तमान यात्रा अवश्य ही मैत्री को प्रगाढ़ करने, आपसी विश्वास को मजबूत करने, सहयोग को गहरा करने और समान विकास करने के लक्ष्य को साकार कर सकेगी। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040