2009-06-19 10:47:19

भारतीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में ए.एच.1 एन.1 फ्लू बिल्कुल नियंत्रण में

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 तारीख को नवीनतम खबर जारी करके कहा कि भारत में ए.एच.1 एन.1 फ्लू के मामलों की संख्या उस दिन 44 तक पहुंच गयी। लेकिन भारतीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि अब फ्लू की स्थिति भारत में पूरी तरह नियंत्रण में है।
भारत ने 18 तारीख को ए.एच.1 एन.1 फ्लू के 44 मामलों की पुष्टि की। उन में केवल चार रोगी भारत में संक्रमित हुए हैं। बाकी सभी रोगी विदेश में यात्रा करने के दौरान फ्लू से संक्रमित हो गए। अब 44 मामलों में कोई मृतक नहीं है। और 16 लोग स्वस्थ हो गये हैं। अन्य रोगी अस्पताल में चिकित्सा प्राप्त कर रहे हैं।
मामलों की संख्या बढ़ने की स्थिति की चर्चा में आज़ाद ने कहा कि जनता को इस बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि केंद्र सरकार ने ठीक समय पर कारगर व विशेष कदम उठाए हैं, भारत में फ्लू बड़े पैमाने पर नहीं फैला, और स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। (चंद्रिमा)