2009-06-13 16:48:31

भारत स्थित चीनी दूतावास ने भारतीय सौ युवाओं के प्रतिनिधिमंडल की रवानी पर विदाई पार्टी आयोजित की

12 जून को भारत स्थित चीनी दूतावास ने चौथे खेप के भारतीय सौ युवाओं के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को चीन जाने पर एक दावत दी। भारत स्थित चीनी राजदूत चांग येन, भारतीय युवा व खेल मंत्री याडव विदाई पार्टी में उपस्थित हुए।

श्री चांग येन ने कहा कि चीन और भारत के बीच आवाजाही का कई हजार वर्षों का इतिहास है। चीन दोनों देशों के युवाओं के बीच मैत्रीपूर्ण आवाजाही को बड़ा महत्व देता है।

श्री याडव ने कहा कि भारत और चीन के युवाओं के बीच आदान-प्रदान व मैत्री मजबूत करने का बड़ा महत्व है। उन की आशा है कि भारतीय युवा अपनी आंखों से चीन में आर्थिक विकास देखेंगे और दोनों देशों के बीच मैत्री वापस लेंगे। (ललिता)