2009-06-12 18:57:57

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ए. एच. एक एन. एक फ्लू का चेतावनी स्तर उन्नत किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन की महा निदेशक सुश्री मार्गरेट छन ने 11 जून को औपचारिक रूप से ए. एच. एक एन. एक फ्लू का चेतावनी स्तर 6 तक उन्नत करने की घोषणा की। इस का मतलब है कि ए. एच. एक एन. एक फ्लू विश्वव्यापी फ्लू बन गया है।

मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री कोर्डोवा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा फ्लू का चेतावनी स्तर 6 तक उन्नत किए जाने के मद्देनजर मैक्सिको देश में स्वास्थ्य के खतरे की स्थिति बनी रहेगी। कनाडा की स्वास्थ्य मंत्री सुश्री अग्लुकाग ने भी कहा कि कनाडा फ्लू के खिलाफ अपनी नीति नहीं बदलेगा। अमरीकी रोग नियंत्रिण व रोकथाम केन्द्र के प्रधान थोमस फ्रिडेन ने 11 जून को कहा कि अमरीका ने इससे पहले ही ए. एच. एक एन. एक फ्लू को विश्वव्यापी फ्लू माना है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी स्तर उन्नत किया है, लेकिन अमरीका अपना कदम नहीं बदलेगा।

संक्रामक रोग क्षेत्र में जापान के विशेषज्ञ अकिछी इवामोटो ने बलपूर्वक कहा कि सभी लोगों को चिंता के बजाए शांति से इस का सामना करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया की रोग आपात कमेटी ने 12 जून को देश में पूर्वनिर्धारित चेतावनी स्तर बनाए रखने का निर्णय लिया। इस के साथ ही यूरोपीय संघ और यूरोप के अनेक देशों ने इस पर बड़ी चिन्ता व्यक्त की। लेकिन अब फ्लू के फैलने की स्थिति यूरोप में इतनी गंभीर नहीं है, इसलिए विभिन्न पक्ष विशेष कदम नहीं उठाएंगे।

पेइचिंग समय के अनुसार 12 जून को दोपहर 14 बजे तक दुनिया भर के 75 देशों व क्षेत्रों में ए. एच. एक एन. एक फ्लू के 28774 मामले दर्ज़ हुए हैं, जिनमें मृतकों की संख्या 144 है। (ललिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040