2009-06-12 18:07:16

शांगहाई सहयोग संगठन के विकास पर खजिकस्तान के उप विदेश मंत्री की चर्चा

शांगहाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के उद्घाटन की पूर्व बेला में चीन में अनेक वर्षों तक काम कर चुके खजिकस्तान के उप विदेश मंत्री नुर्लेन एर्मेकबायेव ने हाल में चीनी मीडिया के साथ संयुक्त साक्षात्कार में शांगहाई सहयोग संगठन द्वारा क्षेत्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अर्थतंत्र के विकास जैसे सवालों पर संवाददाताओं के प्रश्नोत्तर दिये।

शांगहाई सहयोग संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए श्री एर्मेकबायेव ने कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन वित्तीय आर्थिक संकट को दूर करने के आवश्यक शर्त व निहित शक्ति रखता है। सुरक्षा गारंटी व आर्थिक सहयोग शांगहाई सहयोग संगठन के विकास की प्रेरणा शक्ति है। उन्होंने कहा कि खजिकस्तान शांगहाई सहयोग के ढांचे में सहयोग करके आंतकवाद, अलगाववाद एवं उग्रवाद तीनों शक्तियों पर हमला करने का समर्थन करता है।

क्षेत्रीय सुरक्षा ,अफगान समस्या शांगहाई सहयोग संगठन के महत्वपूर्ण विषयों में हैं। इस वर्ष के मार्च माह में इस संगठन ने अफगानिस्तान समस्या पर विशेष बैठक बुलायी। श्री एर्मेकबायेव ने कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन ने अफगान समस्या पर ठोस सुझाव पेश किए। विभिन्न सदस्य देशों ने माना कि अफगानिस्तान के आसपास आतंकवाद विरोध, मादक पदार्थों की तस्करी पर पाबंदी और वित्तीय सुरक्षा बेल्ट की स्थापना करना शांगहाई सहयोग संगठन के मिशनों में से एक होना चाहिए।

शांगहाई सहयोग संगठन के दिन ब दिन फैलने ,अंतरराष्ट्रीय सहयोग व आदान-प्रदान की चर्चा में श्री एर्मेकबायेव ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से शांगहाई सहयोग संगठन का विकास हो रहा है और यह एक महत्वपूर्ण सामूहिक व आधुनिक अंतरराष्ट्रीय संबंधों की महत्वपूर्ण भागीदारी बन चुका है। उन्होंने कहा कि खजिकस्तान शांगहाई सहयोग संगठन का समर्थन करता रहेगा और युरोप व एशिया में सुरक्षा, राजनीतिक स्थिरता एवं आर्थिक अनवरत विकास की गारंटी के लिए प्रयास करता रहेगा। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040