2009-06-12 14:37:19
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ए.एच.1 एन.1 फ्लू का चेतावनी स्तर 6 तक बढ़ाया
विश्व स्वास्थ्य संगठन की महानिदेशक सुश्री मार्गरेट छन ने 11 तारीख को औपचारिक रुप से ए.एच.1 एन.1 फ्लू का चेतावनी स्तर 6 तक बढ़ा दिया।
सुश्री मार्गरेट छन ने विशेषज्ञों की सलाह सुनकर उक्त निर्णय किया। उसी दिन आयोजित विशेषज्ञ समिति के सम्मेलन के बाद उन्होंने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण साथ ही बहुत चुनौतीपूर्ण दिन है।
सुश्री मार्गरेट छन ने कहा कि चेतावनी स्तर 6 इस बात का द्योतक नहीं है कि इस रोग का गंभीरता स्तर उल्लेखनीय रुप से बढ़ गया है।, विशेषज्ञों के अनुसार, इस विश्व व्यापी फ्लू का गंभीरता स्तर मध्य या सामान्य रहा है।
भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 11 तारीख को घोषणा की कि भारत में उसी दिन ए.एच.एक एन.एक फ्लू के तीन मामले पाए गए , वर्तमान में भारत में ए.एच.एक एन.एक फ्लू के 15 पुष्ट मामले हैं। (होवेइ)