2009-06-11 17:39:24

चीनी विदेश मंत्री एवं अफगानिस्तानी विदेश मंत्री के बीच वार्ता

चीनी विदेश मंत्री यांग च्यैई छी ने 11 तारीख को चीन की यात्रा पर आये अफगानिस्तान के विदेश मंत्री रांगीन दादफर स्पान्टा से मुलाकात की।

श्री यांग च्यैई छी ने कहा कि चीन व अफगानिस्तान परम्परागत मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश हैं। दोनों देश हमेशा से मेलमिलाप से रहते आए हैं, एक दूसरे का सम्मान करते हैं और एक दूसरे को समर्थन देते हैं। अर्थतंत्र व व्यापार, सुरक्षा एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में दोनों पक्ष घनिष्ठ समन्वय व सहयोग करते रहे हैं। चीन थाईवान व तिब्बत समस्या पर अफगानिस्तान द्वारा दिये गये मूल्यवान समर्थन की प्रशंसा करता है। चीन आपसी लाभ व समान लाभ के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में दोनों के सहयोग को और विस्तृत व गहरा करने और चीन व अफगानिस्तान के चतुर्मुखी सहयोग साझेदारी संबंधों को निरंतर आगे विकसित करने को तैयार है।

श्री स्पान्टा ने कहा कि अफगानिस्तान व चीन की मैत्री लम्बी है। आर्थिक, व्यापारिक व सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में दोनों का अच्छा सहयोग हो रहा है। अफगानिस्तान सरकार ने चीन के सक्रिय रुप से अफगानिस्तान की पुनः आर्थिक निर्माण प्रक्रिया में भाग लेने पर आभार प्रकट किया। अफगानिस्तान सरकार दोनों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने को तैयार है।

श्री स्पान्टा ने श्री यांग च्यैई छी के निमंत्रण पर 9 जून को पेइचिंग पहुंचकर चीन की औपचारिक यात्रा शुरु की है।(श्याओयांग)