2009-06-11 14:35:15

बंगलादेश समुद्री पुलिस टुकड़ी की स्थापना करेगा

बंगलादेश की प्रधान मंत्री सुश्री शेख हसीना ने उसी दिन संसद में कहा कि समुद्री डाकूओं का विरोध करने व दक्षिणी भाग के समुद्र की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए बंगलादेश सरकार एक समुद्री पुलिस टुकड़ी की स्थापना करेगी।
   हसीना ने कहा कि समुद्री पुलिस टुकड़ी बंगलादेश की पुलिस का एक भाग होगी, सरकार पुलिस को मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है।
हसीना ने कहा कि बंगलादेश की समुद्री टुकड़ी दूसरे न्याय विभागों के साथ दक्षिणी भाग की समुद्री सुरक्षा को बनाए रखेगी। वर्तमान में तटरक्षक, राईफल्स, रैपिड एक्शन फोर्स,और पुलिस नदियों व समुद्र की सुरक्षा के जिम्मेवार हैं।(होवेइ)
 
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040