2009-06-11 10:33:54
यूरोपीय संघ के अध्यक्ष देश ने पेशावर में हुए विस्फोट की निंदा की
यूरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष देश चेक ने 10 तारीख को वक्तव्य जारी कर 9 तारीख को पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर में हुए आत्मघाती विस्फोट की कड़ी निंदा की।
वक्तव्य में कहा गया है कि यूरोपीय संघ का अध्यक्ष देश पाकिस्तान में स्थिरता और कानूनी शासन का उल्लंघन करने वाले व्यवहार का विरोध करता है। यूरोपीय संघ ने यह दोहराया कि यूरोपीय संघ पाकिस्तान सरकार की आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद का विरोध करने की कोशिशों का समर्थन करता है। वक्तव्य में विस्फोट के मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा शोक भी प्रकट किया गया। (पवन)