2009-06-10 19:15:17

शांगहाई विश्व मेला अफ्गान पुनःनिर्माण की प्रक्रिया में नया मौका बनेगा

शांगहाई विश्व मेले के अफ्गान प्रदर्शनी क्षेत्र के महाप्रतिनिधि, चीन स्थित अफ्गान दूतावास के आयुक्त मुनिर ने हाल में पेइचिंग में संवाददाताओं के साथ साक्षात्कार में कहा कि अफ्गान शांगहाई विश्व मेले के जरिये अपने पुनःनिर्माण व आर्थिक विकास में नयी जीवन शक्ति भरेगा।

अफ्गान मध्य-पश्चिमी एशिया का देश है। 5 अगस्त 2007 को युद्ध के बाद पुनःनिर्माण कर रहे अफ्गान ने 2010 में आयोजित होने वाले शांगहाई विश्व मेले में भाग लेने की पुष्टि की है।

श्री मुनिर ने कहा कि शांगहाई विश्व मेला उच्च स्तरीय मेला है। बहुत खुशी है कि अफ्गान इस में भाग ले सकता है। आशा है कि मौजूदा मेले के जरिये चीन व अफ्गान के बीच आर्थिक व व्यापारिक आवाजाही व सहयोग बढ सकेगा।

श्री मुनिर ने कहा कि वर्तमान मेले में भाग लेने के लिये अफ्गान की विभिन्न तैयारियां सामान्य रूप से चल रही हैं। अफ्गान चीन सरकार व मेले के संबंधित विभागों द्वारा दी गयी मदद के प्रति आभारी है। (रूपा)