गाबोन की संविधान न्यायालय की प्रधान सुश्री म्बोरान्ट्सो ने 9 जून को कहा कि संसद अध्यक्ष सुश्री रोगोम्बे 10 जून को अस्थाई रुप से राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगी।
सुश्री म्बोरान्ट्सो ने कहा कि पद संभालने की रस्म राजधानी लिब्रेविल में आयोजित होगी। सुश्री रोगोम्बे अस्थाई राष्ट्रपति का काम संभालेंगी और 90 दिनों के बाद आयोजित होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का संगठन करेंगी। विश्लेषकों का मानना है कि सुश्री रोगोम्बे के अस्थाई राष्ट्रपति बनने से गाबोन में विभिन्न राजनीतिक शक्तियों द्वारा राष्ट्रपति के अधिकार की हाथापाई की जाने की लोगों की चिंता दूर हो गई है। अब राजधानी लिब्रेविल में स्थिति स्थिर है।
गाबोन के उप प्रधान मंत्री ने 8 तारीख को राष्ट्रीय टीवी पर सरकारी वक्तव्य पढ़ कर सुनाया और राष्ट्रपति रोगोम्बे के बीमारी से निधन होने की घोषणा की थी । (ललिता)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |