2009-06-09 15:09:10

शांगहाई वित्तीय उद्योग का विकास हांगकांग या लंदन के लिए खतरा नहीं है


   लंदन वित्तीय सिटी के महापौर श्री लैनलुदर ने 8 तारीख को हांगकांग में कहा कि शांगहाई वित्तीय उद्योग का विकास हांगकांग या लंदन के लिए खतरा नहीं होगा।
   श्री लैनलुदर ने कहा कि चीनी मुख्य भूमि का विकास, शांगहाई का विकास वित्तीय बाजार के पैमाने को बड़ा करेगा और इस से वर्तमान के वित्तीय केंद्रों के आर्थिक हितों को मदद मिलेगी।
   श्री लैनलुदर ने 29 मई को चीन की यात्रा करनी शुरु की, उन्होंने पेइचिंग,शांगहाई, छङछिंगग और हांगकांग की यात्रा की है। (होवेइ)