2009-06-08 17:00:20

चीन के पेइचिंग, शांगहाई और शेनचन आदि 25 शहरों ने दुनिया में भूख को दूर करने के चंदा काम में भाग लिया

संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्यान्न कार्यक्रम ने 7 तारीख को चीन के गरीबी उन्मूलन कोष के साथ चीन के पेइचिंग, शांगहाई और शेनचन आदि 25 शहरों में दुनिया में भूख को दूर करने का चंदा अभियान आयोजित कर लोगों से विश्व में बच्चों की भूख की स्थिति दूर करने की कोशिश करने की अपील की।

उसी दिन लगभग 4000 चीनी नागरिकों और स्वयंसेवकों ने इन 25 शहरों में इस चंदा कार्य में भाग लिया। चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्यान्न कार्यक्रम के कार्यालय के अनुसार चीन में चंदा कार्य में प्राप्त पैसे चीन के गरीबी उन्मूलन कोष द्वारा स्छवान भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में छात्रों के लिए चलायी पोषक भोजन की योजना और संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्यान्न कार्यक्रम के कंबोडिया में स्कूली भोजन को सहायता की योजना में दिए जाएंगे। (पवन)