2009-06-07 17:03:15

छुंग छींग शहर की वू लुंग काऊंटी में हुई पहाड़ी भूस्खलन के राहत कार्य को अच्छी तरह करने के चीनी नेता का आदेश

दक्षिण पश्चिमी चीन के छुंग छींग शहर की वू लुंग काऊंटी के एक खनिज क्षेत्र में 5 तारीख को पहाड़ों के भूस्खलन की दुर्घटना हुई, जिस से 26 लोगों की मृत्यु हुई है। दुर्घटना के बाद विपत्ति को फिर एक बार उत्पन्न होने से रोकने के लिए चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ एवं चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ ने अलग अलग तौर पर आज्ञा देकर राहत कार्य को अच्छी तरह अंजाम देने की मांग की।

चीनी उप प्रधान मंत्री च्यांग द च्यांग ने 6 तारीख के तड़के दुर्घटना स्थल पहुंचकर राहत कार्य का निर्देशन किया और कुछ मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की । उन्होंने बचाव कर्मचारियों से जीवित शिकारों को बचाने की हरसंभव कोशिश करने की मांग की।

ध्यान रहे, 5 जून को, छुंग छींग की वू लुंग काऊंटी के एक लोह खनिज क्षेत्र में भूस्खलन की दुर्घटना हुई, जिस से अनेक लोगों की जान छीन ली गयी। अभी तक 72 लोग लापता हैं। (श्याओयांग)