2009-06-07 16:57:40

पारिस्थितिकी की बहाली के लिए चीन के विभिन्न स्थलों में नन्ही मछलियों को नदियों में डाला गया

6 तारीख को, चीन के पेइचिंग, ल्याओ नींग, च्यांग सू व फू च्यान में मत्स्य संसाधनों को नदियों में डालने की गतिविधि आयोजित की गयी। यह प्रथम बार है कि देश के चार स्थलों में एक साथ इस गतिविधि का आयोजन किया गया।

चीनी उप कृषि मंत्री श्री छन श्याओ ह्वा ने गतिविधि की आरंभ रस्म में कहा कि हाल में चीन में जलीय संसाधन बढ़ाने के लिए नन्ही मछलियों को नदियों में डालने की गतिविधि में समाज की भागीदारी निरंतर बढ़ती जी रही है, जिस से अच्छे आर्थिक, पारिस्थितिकीगत एवं सामाजिक लाभांश मिला है। इस वर्ष चीनी राज्य परिषद इस गतिविधि के लिए और ज्यादा पूंजी डालेगी।

उक्त चार स्थलों के अलावा, देश के अन्य शहरों ने भी अलग अलग तौर पर इसी तरह की गतिविधियों का आयोजन किया।मत्स्य संसाधनों को नदियों में डालने का मकसद जलीय नस्लों को जीवित संरक्षित करना है। वह मत्स्य संसाधन बहाल करने और जल क्षेत्र के पारिस्थितिकी पर्यावरण के सुधार के लिए दुनिया में व्यापक प्रचलित तरीका है, और वह मत्स्य उद्योग के अनवरत विकास को आगे बढ़ाने का कारगर तरीका भी है। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040