5 तारीख को चीन के स्छ्वान प्रांत के छन तु शहर में एक यात्री बस में खुद आग लगने की दुर्घटना हुई, जिस से 25 व्यक्तियों की मृत्यु होने और 76 लोगों के घायल होने का समाचार है। इन में 6 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का आपात इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।
10 बजकर लगभग 40 मिनट पर, चीन के छन तु म्युनिसिपल के सरकारी प्रेस प्रवक्ता श्री माओ जी श्योंग ने घटनास्थल के पास आयोजित एक न्यूज ब्रीफ्रिंग में परिचय देते हुए बताया कि दुर्घटना बस नम्बर 9 में हुई। दुर्घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। स्छ्वान ने तुरंत आपात राहत कार्य शुरु किया है।
छन तु सार्वजनिक यातायात प्रबंध विभाग ने कहा कि डिजील एयर कन्डीशन वाली इस बस ने अबतक 2 लाख 70 हजार किलो मीटर का फासला तय किया है। इस में खुद आग लगने का कारण तकनीक विभाग द्वारा जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।(श्याओयांग)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |