5 जून को 38वां विश्व पर्यावरण दिवस है। हजार युवा पर्यावरण मैत्रिपूर्ण दूत नामक एक कार्रवाई उसी दिन पेइचिंग में शुरू हुई। आगामी दो वर्षों में चीन की मुख्य भूमि से आए एक हजार युवा पर्यावरण संरक्षण दूत के रूप में जनता में पर्यावरण संरक्षण के विचार व ज्ञान का प्रसार-प्रचार करेंगे।
यह गतिविधि चीनी पर्यावरण संरक्षण विभाग आदि संस्थाओं द्वारा आयोजित की गयी है। एक हजार युवा पर्यावरण संरक्षण दूतों को क्रमशः पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद हर दूत अपने स्थान के एक हजार लोगों को पर्यावरण संरक्षण का प्रशिक्षण देगा, और ऊर्जा किफ़ायत व प्रदूषण की निकासी में कटौती करने के तरीके बताएगा।
चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख प्रतिनिधि मा ह ली निमंत्रण पर उपस्थित हुए।
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुद्दा है पृथ्वी को तुम्हारी जरुरत है, संयुक्त रूप से जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना। और चीन में पर्यावरण दिवस का मुद्दा है प्रदूषण को कम करने के लिये कार्रवाई करना।(चंद्रिमा)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |