2009-06-05 12:05:26

चीन ने दुनिया में प्रदूषण निकासी कम करने की सबसे बड़ी योजना अपनाई

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्य पत्र जन दैनिक ने इस के लिए विश्व पर्यावरण दिन विषयक गोल मेज़ मंच के बारे में विशेष पृष्ठ छापा। चीनी पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय के पर्यावरण योजना केन्द्र के उप प्रधान लांग चिननान ने मंच में बोलते हुए कहा कि चीन सरकार ने 2006 से 2010 के दौरान दुनिया में प्रदूषण निकासी कम करने की सबसे बड़ी योजना अपनाई है।

चीनी पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय के प्रदूषण निकासी नियंत्रण विभाग के उप प्रधान ल्यू पिंगच्यांग ने कहा कि चीन में आर्थिक वृद्धि के प्रोत्साहन के लिए 40 खरब चीनी य्वान की पूंजी में 3 खरब 50 अरब य्वान की राशि का प्रयोग पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं के निमार्ण में किया जाएगा। यह एक अच्छी सूचना है। 2009 में चीन प्रदूषण निकासी कम करने की शक्ति बढ़ाएगा। (ललिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040