2009-06-03 17:14:37

भारतीय लोकसभा में प्रथम महिला संसद अध्यक्ष चुनी गयीं

नव स्थापित भारतीय 15वीं लोकसभा की प्रथम बैठक में भारतीय कांग्रेस की सदस्य, 64 वर्षीय मीरा कुमार संसद अध्यक्ष चुनी गयीं।इस तरह, कुमार भारतीय लोकसभा के इतिहास में प्रथम महिला संसद अध्यक्ष बनी हैं।

ध्यान रहे, कुमार के नामांकन को लोकसभा की सब से बड़ी विपक्षी पार्टी भाजपा का समर्थन मिला है। सभी सांसदों ने उन के पक्ष में मत डाला है।

कुमार भारत के बिहार प्रांत से आयी हैं, वह नीची जाति की हैं। इस से पहले, वे पांच बार लोकसभा की प्रतिनिधि चुनी गयीं हैं। वे राजनीति में आने से पहले राजनयिक के पद पर थी। उन के पिता भी भूतपूर्व भारतीय उप प्रधान मंत्री थे।

भारत की 15वीं लोकसभा की प्रथम बैठक इस महीने की 1 तारीख से शुरु हुई। 543 नये सांसद दो दिनों में क्रमशः पद ग्रहण की शपथ ले चुके हैं।(श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040