2009-06-02 18:21:05

स्छ्वान के भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में संस्कृति की बहाली कारगर रूप से की जा रही है

स्छ्वान प्रांत के उपराज्यपाल सुश्री ह्वांग येन रोंग ने दो तारीख को छंदु में कहा कि 12 मई के वनछ्वान भूकंप से ग्रस्त क्षेत्रों में संस्कृति की बहाली कारगर रूप से की जा रही है।

उसी दिन आयोजित गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों का संरक्षण के अंतर्राष्ट्रीय मंच के उदघाटन समारोह में ह्वांग येन रोंग ने कहा कि स्छ्वान प्रांत ने विपत्ति में गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के बचाव व संरक्षण के कदमों को सक्रिय रूप से उठा कर चीनी राष्ट्रीय संस्कृति मंत्रालय की मदद से राष्ट्रीय छांग जाति की संस्कृति क्षेत्र की स्थापना की है।

छंदु शहर के मेयर श्री क होंग लीन ने कहा कि भूकंप के बाद इस शहर में गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की बर्बादी की जांच-पड़ताल की गयी, गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों की वास्तविक वस्तुओं व संबंधित सामग्री इकट्ठी की गयी, गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत के पुनर्निर्माण व बहाली की परियोजना निश्चित की गयी, और गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत के संग्रहालयों की स्थापना भी की गयी है।(चंद्रिमा)