भारतीय नयी 15वीं लोकसभा ने 1 जून को प्रथम सत्र आयोजित किया, जिसमें 543 नये सांसदों ने पद-ग्रहण की शपथ ली।
कांग्रेस दल के प्रधानमंत्री श्री सिंह ने कहा कि आशा है कि नयी लोकसभा का यह नया आरंभ होगा और यह सुचारू रूप से चलेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि ने कहा कि भारत की सब से बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में जनता पार्टी रचनात्मक भूमिका निभाएगी।
16 अप्रैल को भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा के लिए देशभर में 5 चरणों के चुनाव का आयोजन किया। 17 मई को भारतीय चुनाव आयोग ने घोषणा की कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने 263 सीटों हासिल कर चुनाव में जीत हासिल की है। जनता पार्टी को 116 सीटें मिलीं।
भारत एक संघीय देश है। संसद में लोकसभा और राजसभा दो सदन हैं। लोकसभा में कुल 545 सीटें हैं, और इस का कार्यकाल 5 साल का है,545 सीटों में से 543 सीटों का चुनाव जनता द्वारा प्रत्यक्ष रुप से किया जाता है और अन्य 2 सीटें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत की जाती हैं। योजना के अनुसार लोकसभा 3 जून को संसद का नया अध्यक्ष चुनेगी। (मीनू)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |