2009-06-01 16:43:20

चीन का छन तु दूसरा अंतरराष्ट्रीय गैरभौतिक संस्कृति विरासत उत्सव उद्घाटित

चीनी संस्कृति मंत्रालय, स्छ्वान प्रांत की जन सरकार एवं युनेस्को द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित दूसरा अंतरराष्ट्रीय गैरभौतिक संस्कृति विरासत उत्सव पहली तारीख को चीन के छन तु में उद्घाटित हुआ। देश विदेश से आये लगभग 300 लोगों ने उद्घाटन समारोह की परेड में भाग लिया।

वर्तमान उत्सव 13 दिनों तक चलेगा। इस दौरान, गैरभौतिक पार्क मेला, अंतरराष्ट्रीय मंच, सड़कों पर परेड तथा थिएटर अभिनय आदि सिलसिलेवार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन के अलावा, वन छ्वान भूकंप के स्छ्वान प्रांत के विपत्ति ग्रस्त क्षेत्र की गैरभौतिक संस्कृति विरासत के संरक्षण की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलिट ब्यूरो के सदस्य, स्टेट कांसुलर ल्यू यैन तुंग ने बधाई देते हुए बताया कि चीन पहले की ही तरह अंतरराष्ट्रीय कर्त्तव्य निभाएगा और गैरभौतिक संस्कृति धरोहर का विकास करेगा. ताकि अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान व सहयोग एवं मनुष्य की सभ्यता के विकास व प्रगति के लिए और अधिक योगदान दिया जा सके।(श्याओयांग)